OMG..शाहरूख और सलमान की कमाई के पीछे की असली वजह ये है...
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस वेबसाइट को लांच किया। ये पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी सेलिब्रिटी के लिए किसी नए बिजनेस से जुड़ना आसान होता है। बॅालीवुड के कई ऐसे स्टार हैं, जिनकी कमाई का स
बॉलीवुड के टॉप स्टारों को बुलंदी पर पहुंचाने का श्रेय केवल ब्लॉक बस्टर फिल्मों को नहीं जाता है। आपको बता दें कि कई एक्टर फिल्मों की दमदार कमाई के साथ मुनाफेदार बिजनेस में भी दिलचस्पी रखते हैं।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार एक्टर भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। गौरतलब है कि स्टारडम के निचले पायदान से लेकर ऊपरी पायदान तक हर एक्टर ने खुद के लिए प्लान ए के साथ प्लान बी भी तैयार रखा है।
प्लान ए के तहत जहां वे फिल्मों के जरिए दर्शकों से रूबरू होने का मौका तलाशते हैं। वहीं किसी कंपनी का कर्ताधर्ता बनकर खुद को ब्रांड के रूप में इस्तेमाल कर अपने कंपनी से करोड़ों की मुनाफा कमाते हैं।
खुद किसी तरह के बिजनेस से जुड़ने का सबसे अधिक फायदा उन एक्टरों को पहुंचता है जो सिनेमा के पर्दे पर कम और टीवी कमर्शियल में अधिक नजर आते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस पर बुक लांच करने के बाद अपनी फिटनेस वेबसाइट लांच की है। लेकिन शिल्पा अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जो सिनेमा के बाहर निकलकर खुद की झोली में लाखों - करोड़ों बटोर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications