डेट कर लें बुक...मार्च में होगा थिएटर हाउसफुल..
साल की शुरुआत के दो महीने बॅालीवुड के लिहाज से काफी बेहतर रहे हैं। रईस,काबिल, जॅाली एलएलबी 2 और रंगून के बाद मार्च में कई बहुप्रतिक्षित फिल्में रिलीज हो रही हैं।
साल 2017 का दूसरा महीना अपनी विदाई की तरफ है। मार्च में कई बड़ी फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। जनवरी और फरवरी महीना बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के लिहाज से काफी दमदार रहा है। रईस,काबिल, जॅाली एलएलबी जैसी बिग स्टार फिल्मों ने इस साल की शुरुआत बेहतर तरीके से की है।
हालांकि अभी इस महीने के अंत में रंगून से कमाई की उम्मीद की जा सकती है। शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत के साथ यह फिल्म खुद पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी लेकर आ रही है। बहरहाल, जनवरी और फरवरी में चार बड़ी फिल्मों के साथ द गाजी अटैक और इरादा जैसी मल्टी स्टारर फिल्म भी रिलीज हो रही है।
लेकिन मार्च के बॉक्स ऑफिस नजारा इन सबसे बेहद अलग होने वाला है। कई बहुप्रतिक्षित फिल्मों के साथ अनगिनत कहानी और जोनर की फिल्में सिनेमाघर के बड़े पर्दे पर लगने का इंतजार कर रही हैं। हिंदी सिनेमा के हिसाब से ऐसा माह कम ही आता है,जब रोमांस, एक्शन और इमोशन का बेहतरीन तालमेल करती हुई फिल्में रिलीज के लिए एक साथ तैयार होती हैं।
दर्शकों के लिए भी मार्च हर सप्ताह नई दुविधा लेकर आने वाली है। मगर घबराने वाली बात नहीं है। हर जोनर के दर्शकों के लिए हिंदी सिनेमा के कैलेंडर में मार्च महीने में बहुत सारा सस्पेंस छिपा रखा है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्में आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications