बॉलीवुड की पावरफुल फैमिली: बच्चन से लेकर कपूर परिवार, आलीशान बंगलों में रहते हैं ये टॉप स्टार
दुनियाभर में फलां फलां तरह के दिन को मनाने की प्रथा चल पड़ी है। ऐसे ही आज के दिन दुनिया भर में फैमिली डे मनाया जा रहा। खैर यहां कोई बहस नहीं की जा रही, हम तो इस डे की आड़ में आपको बॉलीवुड की उन फैमिली यानी परिवारों से मिलवाने जा रहे हैं जो फिल्मों से भी ज्यादा हिट हुए हैं। इनमें बच्चन फैमिली से लेकर कपूर फैमिली शामिल हैं।
कपूर फैमिली जिसकी कई पीड़ी आप और हम फिल्मों में देख चुके हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन की फैमिली भी है जो कि अलग दर्जा रखती है। बच्चन फैमिली अनुशासन के चलते खूब जानी जाती है। वहीं सलीम खान का परिवार हो या भट्ट फैमिली, ये भी किसी न किसी वजह के चलते बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय परिवारों में से एक हैं।
फिल्मों की बात करें तो इनकी जोड़ी तब भी पसंद की जाती है। कपूर फैमिली से लेकर बच्चन फैमिली फिल्मों में शुरू से ही देखी गई हैं। कपूर फैमिली के हर सदस्य की फिल्म गिनी जाए तो एक अलग इंडस्ट्री बन जाए। आइए आपको ऐसी ही पावरफुल और फेमस परिवारों से रूबरू करवाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











