बॉलीवुड के सबसे मंहगे तलाक: सैफ-अमृता से ऋतिक-सुजैन तक, अलग होने पर दिए करोड़ों- कीमत होश उड़ा देगी
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के तलाक की खबरें तेज हो गई हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने हाल में ही उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी विवादों में घिर चुके हैं। बता दें इससे पहले भी बॉलीवुड में ऐसे कई डिवॉर्स हुए हैं जो कि चर्चा में रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स के मंहगे तलाक खूब सुर्खियों में रहे।
बॉलीवुड सितारों के बीच तलाक जैसे विवाद कई बार और कई बड़े स्टार्स के बीच देखने को मिले हैं। घरेलू अनबन, धोखा या किसी अफेयर के चलते ये बॉलीवुड सितारे अलग हो गए। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान, सैफ अली खान-अमृता सिंह, सुजैन खान-ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर-संजय कपूर जैसे कई स्टार्स को पार्टनर को एलिमनी(तलाक के समय दी जाने वाली राशि) के समय बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications