ना दीपिका...ना प्रियंका..बॉलीवुड की ये बेगम...हमेशा रहेंगी नंबर वन
बेगम जान के रिलीज होने से पहले यह जानते हैं कि कैसे विद्या बालन अपने किरदारों के चुनाव से खुद को हिंदी सिनेमा में स्पेशल जगह पर खड़ा करती हैं।
यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सारी एक्ट्रेस एक तरफ और विद्या बालन एक तरफ। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने टीवी की इस आम एक्ट्रेस को आज इस बुलंदी पर पहुंचाया है।
बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस जिस किरदार की कल्पना भी नहीं करती हैं, उन किरदारों को पर्दे पर उतारने का दम विद्या रखती हैं। कौन कहता है कि एक्ट्रेस केवल हिंदी फिल्मों में खूबसूरती बिखेरने के लिए होती हैं। विद्या ने बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी से इन सारी बेबुनियाद बातों को मिट्टी में मिला दिया है।

अपने खास काम के द्वारा ही वह हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के नामी फिल्मकारों की पहली पसंद बन गयी हैं। कोई निर्माता या निर्देशक जब भी किसी विषय आधारित फिल्म बनाने की सोचते हैं तो उनकी नजर विद्या बालन पर जाकर ठहरती है। अपनी फिल्मों को फोकस में लाने के किए उन्हें कभी किसी हीरो की भी जरुरत नहीं पड़ी है।
Shocking.....एक्टरों की नई चाल...इन फिल्मों के नाम सुन चौंक जायेंगे आप
उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि विद्या अपने कंधों पर किसी भी फिल्म की जिम्मेदारी उठाने के लिए सक्षम हैं। अपनी फिल्मों को हिट साबित करने के लिए उन्हें किसी बड़े स्टार की जरुरत नहीं है। चलिए फिर विद्या के निभाए गए किरदारों की जर्नी से यह जानने की कोशिश करते हैं कि किसी भी फिल्म के लिए केवल विद्या बालन नाम ही क्यों काफी है।


Click it and Unblock the Notifications











