#22Years: फिल्म ब्लॉकबस्टर.. लेकिन एवार्ड के मामले में सलमान खान हुए UNLUCKY
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म हम आपके हैं कौन को आज 22 साल हो गए और फैन्स ट्विटर पर #22YearsofHAHK ट्रेंड कर रहे हैं।
हम आपके हैं कौन सही मायनों में एक उम्दा फिल्म थी। हर लिहाज़ से, परिवार, रिश्ते, साथ रहना, रोमांस, सब कुछ इस फिल्म में कूट कूट कर भरा था। देखा जाए तो बॉलीवुड फिल्मों को पहचान दिलाने में भी इस फिल्म का ही हाथ था।सलमान खान के लिए सूरज बड़जात्या तो पहले ही वरदान साबित हो चुके थे।
[सनी देओल, सलमान या ऋतिक..जो बात इनमें है किसी और में नहीं..Special!]
मैनें प्यार किया के बाद हम आपके हैं कौन सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।आपको जानकर हैरानी होगी की माधुरी दीक्षित इस फिल्म के लिए 3 करोड़ फीस ली थीं जिसके आसपास की रकम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस आज के समय में चार्ज करती हैं तो आप समझ सकते हैं उस समय माधुरी दीक्षित का क्या स्टारडम रहा होगा।
वैसे 1994 में सलमान खान के अलावा बाकी बॉलीवुड स्टार्स की भी कई हिट फिल्में आईं थी। जानिए 1995 फिल्मफेयर में किन फिल्मों ने दी थी हम आपके हैं कौन को टक्कर और कौन कौन से अवॉर्ड हम आपके कौन हैं की झोली में आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











