Shocking.....एक्टरों की नई चाल...इन फिल्मों के नाम सुन चौंक जायेंगे आप
साल 2017 की हिंदी फिल्में एक नहीं बल्कि अनगिनत यूनिक नाम की बहार लेकर आ रही है। रोचक नामों के कारण फिल्म बिना प्रमोशन के अपने आप लाइमलाइट में आ गई है।
बॉलीवुड में बायोपिक और रियलिस्टिक फिल्मों का दौर अब बीते दिनों की बात हो गयी है। अब जमाना उन फिल्मों के कदमों में है, जो अपने नाम से पहचानी जायेंगी। या यूं कहें कि ऐसी फिल्में ,जिन्हें खुद को हिट कैटेगरी में शामिल करने के लिए किसी बड़े फिल्म स्टार की जरुरत नहीं है। इन फिल्मों को सिनेमाघर में लंबे वक्त तक टिकाने के लिए नाम ही काफी होता है। उस पर हिट एक्टरों की कास्टिंग ऐसी फिल्मों में चार चांद लगा देती है।
इस साल रिलीज होने वाली कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्में हैं, जो अपने अजब - गजब टाइटल से सारी लाइमलाइट अपनी तरफ खीच लेती हैं। साल 2016 की फिल्में अपने कंटेंट और किरदार के कारण फोकस में रही। नीरजा, अलीगढ़, दंगल साल की टॉप फिल्में रही। वहीं इस साल का आलम कुछ और ही होने वाला है।
टाइटल से फिल्म की स्टोरी लाइन का अंदाजा साफ लगाया जा सकता था। ट्रेलर देखना तो दूर टाइटल से फिल्म के हाल- चाल का पता आसानी से लगाया जा सकता था। इस साल की फिल्में टाइटल के मामले में ढेर सारा सस्पेंस लेकर आयी है। चलिए जानते हैं, उन दिलचस्प फिल्मों के नाम, जिनके लिए दर्शकों को रिझाने के लिए नाम ही काफी है।


Click it and Unblock the Notifications