..................... List Of top Bollywood actors who give great contribution compare with star. - Hindi Filmibeat

ना खान...ना कपूर...फिर भी इन एक्टरों में है टैलेंट भरपूर

बॅालीवुड की हिट फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद कई प्रतिभाशाली एक्टर लाइमलाइट में नहीं आ पाते हैं। इसकी वजह फिल्म से जुड़े नामी स्टार होते हैं।

बॅालीवुड में स्टार प्रथा सालों से चली आ रही है। किसी भी फिल्म में बिग स्टार के होने का मतलब सारी लाइमलाइट उस स्टार के तरफ हो जाती है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से सोचने पर यह जायज लगता है। किसी भी फिल्म में कहानी हो या ना हो स्टार का होना जरूरी होता है। इसी वजह से किसी भी फिल्म का गणित बॉक्स ऑफिस पर बदल सकता है।

भले ही हमारा सिनेमा असल मुद्दों पर आधारित कहानियों को महत्व दे रहा हो। लेकिन अभी भी दर्शक कहानी के आगे अपने पसंदीदा स्टार को प्रमुख मानते हैं। लेकिन इन सबके बीच कई ऐसे अनगिनत प्रतिभाशाली एक्टर दब कर रह जाते हैं, जिनका किसी भी फिल्म में होना , फिल्म की गुणवत्ता को बढ़ा देता है।

गौर से देखें तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री स्टार और एक्टर के बीच में बंटी दिखाई देती है। एक तरफ शाहरूख खान, सलमान खान , आमिर खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर , रणवीर सिंह जैसे स्टार की लंबी फेहरिस्त है। दूसरी तरफ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, इरफान खान जैसे प्रतिभाशाली एक्टर भी हैं।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार भी इस बात से सहमत होते हैं कि उनकी फिल्में केवल उनके बलबूते पर कमाई नहीं करती हैं। हां, उनके नाम का असर एक बड़ा दर्शक वर्ग जरूर खड़ा कर देता है। इसके बावजूद कई टैलेंटेड एक्टरों के एक फिल्म में एक साथ होने पर फिल्म का प्रभाव दर्शकों पर अधिक होता है।

हाल-फिलहाल की बॅालीवुड के टॅाप स्टार एक्टरों की फिल्मों में सुल्तान, दंगल, रईस, काबिल और जॅाली एलएलबी 2 शामिल है। यह सभी फिल्में अपने स्टार वैल्यू को लेकर अधिक चर्चा में रही। लेकिन इन फिल्मों का हिस्सा कई टैलेंटेड एक्टर भी रहे, जो स्टार स्टेटस के सामने दब कर रह गए हैं। फिल्म में उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X