कंट्रोवर्सी ..सलमान और शाहरूख..शूटिंग से..कोर्ट रूम तक..
रईस के प्रमोशन के लिए शाहरूख खान को मुंबई से दिल्ली ट्रेन से जाना महंगा पड़ गया। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। लेकिन शाहरूख के अलावा ऐसे कई स्टार हैं, जो कई बड़े विवादों का हिस्सा हुए हैं।
हिंदी फिल्में फिल्मी सितारों के लिए नाम और शोहरत के साथ कई सारे विवाद लेकर आता है। शायद इसी वजह से कहा जाता है कि स्टार बनना आसान नहीं है। शाहरूख खान को ही ले लीजिए। जनवरी में उनकी फिल्म रईस रिलीज हुई। इस फिल्म का शोर साल 2016 के साथ साल 2017 की शुरूआत से लेकर अब तक गूंज रहा है। पहले शाहरूख खान के रईस के किस्से की हुंकार सुनाई दे रही थी।
रिलीज के बाद अब फिल्म का नया विवाद शाहरूख खान को घेरे हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहरूख मुंबई से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर सवार होकर गए थे। मुंबई से दिल्ली पहुंचने में शाहरूख को जितनी दिक्कत नहीं हुई होगी, उससे अधिक परेशानी उनके लिए अब खड़ी हो गई है। कोटा स्टेशन के एक वेंडर ने शाहरूख खान के खिलाफ शिकायत की। शाहरूख को देखने कोटा रेल्वे स्टेशन पर मौजूद भीड़ ने उनकी सामान से लदी हुई ट्राली को नुकशान पहुंचाया है। नतीजा, शाहरूख के खिलाफ रेलवे की अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।
आखिर ऐसा क्यों होता है। स्टार, फिल्म और कंट्रोवर्सी एक ही सिक्के के दो पहलू बन जाते हैं। हमारे लिए भले ही यह बड़ी बात हो , लेकिन बॅालीवुड की दुनिया के लिए यह आम बात हो गई है। कभी शाहरूख तो कभी सलमान खान। कोई ना कोई किसी ना किसी वजह से फिल्म की शूटिंग या प्रमोशन के कारण कोर्ट रूम तक जाने की नौबत आ ही जाती है।
हिंदी सिनेमा के एक्टरों के लिए फिल्म का सेट अखाड़ा बन गया है। कब कहां से और उनकी कौन सी हरकत के कारण स्टार के घर के दरवाजे पर कोर्ट का नोटिस आ जाए। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। बहरहाल, शाहरूख खान अपनी इस शिकायत के खिलाफ कौन सा कदम उठाते हैं, यह तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।
लेकिन उससे पहले उन एक्टरों की प्रोफेशनल जिंदगी पर नजर घुमाने की कोशिश करते हैं, जो फिल्म के सेट से विवाद और फिर कोर्ट रूम पहुंच जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications