बॉलीवुड सेलेब्स जिन्हें जाना पड़ा जेल: सलमान खान से संजय दत्त तक, गंभीर आरोप और हुई किरकिरी
बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हुए हैं जिनका नाता फिल्मों के साथ साथ विवादों से भी जुड़ा। इतना ही नहीं, ये विवाद इतने भयंकर थे कि इन बॉलीवुड सेलेब्स को जेल की हवा भी खानी पड़ी। सलमान खान, संजय दत्त, अक्षय कुमार, सैफ अली खान समेत कई एक्टर हैं जो हवालात में बंद हुए । सलमान और संजय दत्त जैसे बड़े एक्टर पर गंभीर मामले दर्ज हुए। ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने विवादों के चलते खूब सुर्खियां बटौरी और आज भी ये कई बार अपने केस के मामले को लेकर फिर चर्चा में आ जाते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जो गंभीर मामले में सलाखों के पीछे सजा काट चुके हैं। वहीं कुछ का विवाद इतना फैला की जेल का रुख कर चुके हैं। आज भी इन सितारों के केस जारी हैं। आइए पढ़िए बॉलीवुड सेलेब्स जो जेल की हवा खा चुके हैं। इस लिस्ट में सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











