कंट्रोवर्सी ..सलमान खान की फिल्मों की तरह..इनकी दुश्मनी भी मशहूर है..
हाल ही में करण जौहर और काजोल के बिखरे हुए रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने आयी। लेकिन इससे पहले भी कई ऐसे बॅालीवुड स्टार हैं, जिनके बीच की आपसी कलह का नजारा सभी को देखने को मिला था।
जिस तरह फिल्म के स्टार सिनेमा के पर्दे पर हर चीज नापतौल कर इस्तेमाल करते हैं। उनकी असल जिंदगी भी ठीक वैसी ही होती है। प्यार जाहिर करना हो या नफरत सबकुछ छिपाने के बावजूद जग जाहिर हो जाती है। तभी तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दो शख्सियत की दोस्ती के किस्से जितने लोकप्रिय होते हैं, उतना ही दो लोगों के बीच की दुश्मनी भी लाइमलाइट में रहती है।
सलमान खान और शाहरूख खान के बीच की दोस्ती की खबर अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि इस बीच करण जौहर और काजोल के बीच की कड़वाहट खुले आम सामने आ गयी। निर्माता करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी में काजोल से अपने बिखरे रिश्ते पर खुलासा किया।
देर से ही सही इस पर काजोल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुल कर बोलने से बेहतर चुप रहना बेहतर समझा। करण जौहर का काजोल पर दिया गया बयान बॉलीवुड के साथ उनके चाहने वालों के लिए भी अफसोस जनक रहा। काजोल से करण का रिश्ता उतना ही मजबूत था, जितना शाहरूख और करण के बीच की गहरी दोस्ती है।
बहरहाल, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बिग स्टार के बीच की अटूट दोस्ती में दरार आयी है।


Click it and Unblock the Notifications