अमिताभ बच्चन की धमाकेदार 7 फिल्मों का इंतजार, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स, दिखेगी बिग बी की 'शंहशाही'
हाल में ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिलहाल वह नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि बिग बी पहले से ठीक हैं और उनकी हालत में सुधार है। बात करें अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की तो बिग बी ने कई फिल्में साइन की हुई है, कुछ पर उनकी बातचीत जारी है। वहीं कुछ की शूटिंग वह पूरी कर चुके हैं। देखिए अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट।
कोरोना संकट में अमिताभ बच्चन की गुलाबो सिताबो फिल्म रिलीज हुई। पहली बार अमिताभ बच्चन ने डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखा। अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान नजर आए और दोनों की जुगलबंदी को काफी पसंद किया गया।
बात करें अमिताभ बच्चन के नए प्रोजेक्ट्स की तो, बिग बी के पास कई फिल्में हैं। वह चेहरे, ब्रह्मास्त्र, झुंड जैसी कई फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म का करोड़ों का बजट है, ऐसे में फैंस की उम्मीदें भी इस फिल्म से कहीं ज्यादा है।
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications