Interesting..ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सुपरस्टार बनाने की चाभी है इनके पास..

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को करण जौहर लांच कर रहे हैं। लेकिन बॅालीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्हें करण जौहर के बैनर से लांच होने का बहुत बड़ा फायदा मिला है।

धर्मा प्रोडक्शन के कर्ताधर्ता के साथ करण जौहर बॅालीवुड के लांच किंग भी कहे जाते हैं। उनके बैनर के तले लांच होने का मतलब किसी भी एक्टर के करियर के पहले पड़ाव को आसानी से पार कर लेना माना जाता है।

लेकिन निर्माता करण जौहर की फिल्मों में एंट्री करने का मौका मिलना जितना आसान दिखता है, उतना होता नहीं है। करण की फिल्में हमेशा लार्जर देन लाइफ होती हैं। लोकेशन, कहानी और किरदार के हिसाब से सबकुछ एक सपने की तरह होता है।

बहरहाल, सैफ अली खान का करियर भले ही रंगून के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर क्यों ना थमा हो। लेकिन उनकी बेटी सारा की हिंदी सिनेमा में ग्रैंड लांच की लॉटरी निकल चुकी है।

यह मौका उन्हें करण जौहर ने दिया है। सारा करण की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में दिखाई देंगी। यह खबर भले ही आज सुर्खियों में छाई हो। मगर इसकी प्लानिंग करना करण के लिए आसान नहीं रहा होगा। करण जौहर अपनी फिल्मों में कहानी के आधार पर कास्ट का चयन करते हैं। नई जनरेशन की कहानी के लिए उनका फोकस हमेशआ यंग फेस पर ही होता है।

मसलन, जब उन्होंने कुछ कुछ होता है बनाई थी, तब काजोल और शाहरूख खान के लोकप्रिय चेहरे को फिल्म का हिस्सा बनाया। कभी -खुशी कभी गम के समय उन्होंने करीना कपूर खान और रितिक रोशन को तीन जनरेशन की कहानी में से तीसरी पीढ़ी के हिस्से के लिए चुना।

ऐसा माना भी जाता है कि हिंदी सिनेमा में खुद को फोकस में बनाए रखने के लिए करण के कैंप से जुड़ना बेहद जरूरी है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि लांच होने वाला एक्टर करण के बैनर का हिस्सा हमेशा के लिए बन जाता है। करण जौहर रोमांटिक फिल्मों के बादशाह है।

आइए जानते हैं कि अपनी बादशाहत में शिरकत करने का मौक करण ने आज तक किन नए नामों को दिया है,जो वर्तमान में हिंदी सिनेमा के नामचीन सितारों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X