OMG..खान हो या कपूर..हर कोई डरता है इससे..स्टारडम पर मंडरा रहा है खतरा !
करीना कपूर खान और अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया को लेकर अपनी बेबाक राय पेश की। खुद अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मानते हैं कि सोशल मीडिया पर रहने का अर्थ है निगेटिव बातों का सामना करना।
सोशल मीडिया पर अपने फैंस से संपर्क करने के लिए बॅालीवुड स्टार की मौजदूगी अब उनके लिए मुसीबत बनती जात रही है। स्टार के निजी लाइफ से लेकर फिल्मों तक। कोई ना कोई खबर आए दिन ट्विटर पर ट्रोलिंग होती रहती है। इस खबर से किसी ना किसी बिग स्टार का नाम जुड़ा होता है।

हाल ही में करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। दूसरे एक्ट्रेस से हमेशा खुद को हर मुद्दें पर अलग खड़ा करनेवाली करीना कपूर खान ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। उन्होंने ने कहा कि मुझे मेरे बेटे का नाम बेहद पसंद है। दूसरी तरफ ऋषि कपूर ने भी ट्रोलिंग करने वालों को जमकर लताड़ा।
सरकार 3 के ट्रेलर लांच के दौरान अमिताभ बच्चन ने भी ट्रोलिंग पर अपनी बेबाक राय पेश की। उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं। अगर आप सोशल मीडिया पर हैं, तो अपशब्द के लिए खुद को तैयार रखना पड़ता है। हर निगेटिव बातों को सुनने और निशाना बनने के लिए मैं तैयार रहता हूं।
बहरहाल,यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन या फिर करीना कपूर खान को ट्रोलिंग के दर्द से गुजरना पड़ा है। इससे पहले कई छोटे-छोटी बातों में ट्रोलिंग के जरिए बॅालीवुड के बिग स्टार के जीवन में भूचाल ला दिया है। यहां देखें कि आखिर ऐसी कौन से स्टार हैं, जिनके लिए ट्विटर पर रहना कठिन परीक्षा है।


Click it and Unblock the Notifications
