DHAMAKA...अक्षय कुमार से शाहरूख और सलमान ने लिया..ब्लॉकबस्टर मंत्र !
साल 2016 में रियलिस्टिक फिल्मों का बोलबाला रहा। दर्शकों पर इस तरह की सिनेमा की पकड़ को देखते हुए इस साल सलमान खान और शाहरूख खान भी असल मुद्दों पर आधारित सिनेमा से इस साल वापसी कर रहे हैं।
साल 2017 में बॉलीवुड के बिग स्टार अपने फैंस के लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट की सौगात नहीं लेकर आये हैं। पिछले साल रियलिस्टिक फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ को देखते हुए शाहरूख खान और सलमान खान ने भी फिल्मों में लिए अपनी राहें बदल दी है ।
दर्शकों के बदलते हुए नजरिये ने बॉलीवुड के सभी एक्टरों ने फिल्मों के चयन का फार्मूला भी बदल लिया है। एक तरफ जहां बीते सालों में एक्टर और स्टार के बीच फिल्म इंडस्ट्री बंटी हुई दिखाई दी।

वहीं अब स्टार और एक्टर एक ही फेहरिस्त का हिस्सा बनने जा रहे हैं । सलमान खान, शाहरूख खान फुल ऑन मसाला फिल्मों पर फोकस करते थे। तो दूसरी तरफ राजकुमार राव और मनोज बाजपेयी की गिनती हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टरों में की जाती है।
इस साल सिनेमा के पर्दे पर हिंदी सिनेमा के सभी कलाकर एक बराबर आकर खड़े हो गए हैं। फिर चाहे वह एक्टर हो या स्टार। यही वजह है कि साल 2017 पूरी तरह समाज से जुड़ी दिलचस्प कहानियों की बारात लेकर आया है। हमारे पास उन फिल्मों की पूरी लिस्ट मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications











