स्वरा भास्कर की तरह इन सेलेब्स ने भी मां के कपड़े-गहनों में रचाई शादी, देखें पूरी लिस्ट

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अचानक अपनी शादी की खबर के साथ लोगों को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद के साथ अपनी शादी की घोषणा की है। जी हां, स्वरा ने 6 जनवरी 2023 को फहाद से कोर्ट मैरिज की है।
स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेम कहानी के सभी प्यारे पलों के असेंबल करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'कभी कभी आप उसे पूरी दुनिया में ढूंढते हो, जो आपके ठीक पास है। हम प्यार ढूंढ रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली, और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया। मेरे दिल में तुम्हारा स्वागत है फहाद अहमद। यहां बहुत शोर है, पर ये तुम्हारा है।'
शादी के बाद की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लाल साड़ी, सिंदूर, चूड़ी में स्वरा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर ये भी खुलासा किया है कि उन्होंने शादी अपनी मां की साड़ी और जेवर में शादी रचाई है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि, स्वरा भास्कर की तरह ही कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपनी मां की साड़ी में शादी रचाई है।

यामी गौतम
4 जून 2021 को यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर से शादी रचाई थी। बेहद सिंपल तरीके से की गई इस शादी में यामी गौतम ने अपनी मां की बनारसी साड़ी पहनी थी। साथ ही बेहद कम मेकअप में यामी गौतम बेहद खूबसूरत लगी थीं। उनके ब्राइडल लुक की काफी तारीफ भी हुई थी।

ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2018 में आनंद परिमल से शादी की थी। अपनी शादी में ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी की 35 साल पुरानी साड़ी को लहंगे के ऊपर लिया था। इस लुक में ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। अपनी शादी में सोनम कपूर ने अपनी मां की शादी के जेवर को पहना था। शादी में उन्होंने लाल और गोल्डन कल का लहंगा पहना था। सोनम कपूर इस लुक में बेहद खूबसूरत लगी थीं।

सानिया मिर्जा
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से 2010 में शादी की थी। अपनी शादी में सानिया मिर्जा ने अपनी मां की 30 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। अपनी मां की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लगी थीं।

प्रियंका चोपड़ा
2018 में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खूबसूरती से शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी व्हाइट वेडिंग में राल्फ लॉरेन का गाउन पहना था। लेकिन, खास बात यह है कि उनके गाउन में लगे 75 फीट लंबे घूंघट में उनकी सास के भी वेडिंग गाउन के अंश लगाए थे।


Click it and Unblock the Notifications