सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की तरह इन सेलिब्रिटी कपल्स ने भी की रॉयल वेडिंग, पानी की तरह बहा था पैसा

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस होटल में शानदार तरीके से शादी की। इस शानदार शादी को लेकर अभी भी कई खबरें छन-छनकर बाहर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सिर्फ सिद्धार्थ और कियारा ही नहीं बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं, जिनकी शादियों में पैसा पानी की तरह बहाया गया है और करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं।
आइए उन कपल्स के बारे में जानते हैं जिन्होंने अपनी शादी पर किया था शाही खर्च :

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली :
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी बेहद शानदार तरीके से शादी की थी। विरुष्का ने भी इटली में ही शादी रचायी थी। बॉलीवुड की सबसे महंगी शादी करने वाले लोगों में अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह :
दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में इस जोड़ी का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस डेस्टिनेशन वेडिंग में करीब 77 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस :
ग्लोबल एक्टर प्रियंका चोपड़ा की शादी कई मायनों में बेहद खास मानी जाती है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस का हाथ थामने का फैसला लिया तो उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा था। लेकिन उन्होंने इन बातों की कोई परवाह नहीं की। प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से निक जोनस के साथ शादी की। इस शादी में करीब 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च हुआ था।

कैटरीना कैफ-विकी कौशल :
कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने सवाई माधोपुर में शादी की थी। दोनों ने बेहद प्राइवेट अंदाज में शादी की थी, जिसमें परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में करीब 4 करोड़ रुपये का खर्च आया था।


Click it and Unblock the Notifications