..................... Like Ajay Devgan, Shahrukh Khan will also change image from Dilwale - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की तरह 'दिलवाले' शाहरूख भी बदलेंगे इमेज!

By Neeti

[फीचर] रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' जब से सूर्खियों में छाई है, लोगों के दिलों- दिमाग पर बस एक बात हावी है कि सालों बाद डीडीएलजे कपल शाहरूख खान और काजोल साथ दिखेंगे। लिहाजा, रोहित की इस फिल्म को फ्लोर पर आने से पहले ही काफी हाइप मिल रही है।

shahrukh khan

हालांकि, जैसे ही निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म के नाम की घोषणा की, तो लोगों के दिमाग 1994 में आई अजय देवगन और रवीना टंडन की फिल्म दिलवाले घूम गई। यह उस वक्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म के गानों से लेकर डॉयलोग तक दर्शकों के दिलोंदिमाग पर छा गए थे। वहीं, इस फिल्म के साथ अजय देवगन की इमेज भी काफी बदल गयी थी।

पढ़ें- अजय देवगन के ऑफस्क्रीन रोमांस पर भारी पड़ेगें शाहरूख- काजोल!

दिलवाले से पहले अजय देवगन फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के टैग से मशहूर थे। 'फूल और कांटे' और 'जिगर' जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन करने के बाद अजय एक्शन का दूसरा नाम हो गए थे। लेकिन फिल्म 'दिलवाले' ने उनकी इमेज को बदला और बॉलीवुड के सामने आया रोमांटिक अजय देवगन। इस फिल्म के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि वे बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने आए हैं।

वहीं, रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' की बात की जाए तो शाहरूख खान को लेकर एक सवाल जेहन में आता है। अजय तो एक्शन किंग से रोमांटिक हीरो में तब्दील हो गए थे, लेकिन क्या इस दिलवाले से शाहरूख रोमांटिक इमेज से बाहर निकल पाएंगे। इस सच्चाई से हर कोई वाकिफ है कि रोहित शेट्टी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं शाहरूख, जिन्हें रोमांस किंग कहा जाता है, क्या वे अपनी इमेज चेंज करने में सफल होंगे?

पढ़ें- PICS: फैन की शूटिंग, नजदीक से देखें स्टंट सीन करते शाहरूख

बहरहाल, अब तक तो शाहरूख ने जिन जिन फिल्मों में एक्शन करने की कोशिश की है, फिल्म को नुकसान ही हुआ है। लेकिन हो सकता है इस बार दिलवाले से बॉलीवुड में फिर कुछ नया हो जाए। फिलहाल तो हमें और दर्शकों को है इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार..

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X