5-5 मर्दों से रचाई शादी, फिर भी चंदे के पैसों से हुआ अंतिम संस्कार, दर्दनाक है इस एक्ट्रेस की कहानी!

फिल्मी दुनिया में अगर सबसे चर्चित किस्से होते हैं तो वो सिर्फ और सिर्फ अफेयर्स, तलाक और झगड़ों के होते हैं। इस वक्त एक ऐसी अदाकार की जिंदगी के बारे में बात करेंगे जो कि काफी हैरान करने वाली है।
इस अभिनेत्री की जिंदगी में प्यार और शादियां तो कई बार आईं लेकिन उनका ऐसा अंजाम होगा, इसका अंदाजा शायद ही किसी ने कभी लगाया होगा। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो कि अपनी एक नहीं बल्कि दो-तीन शादियों के लिए जाने जाते हैं।
लेकिन इस अभिनेत्री ने 2 या 3 नहीं बल्कि पूरी 5 शादियां की थी। इसके बावजूद वो जिंदगी में अकेली रहीं और जब उनकी मौत हुई तो काफी दर्दनाक किस्सा सामने आया था। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान अभिनेत्री मीना शौरी की, जिनको 'लारा लप्पा गर्ल' भी कहा जाता है। इनका असली नाम खुर्शीद बेगम था लेकिन फिल्मी दुनिया ने उनको नया नाम दिया था।
पाकिस्तान से इंडिया का सफर
कहा जाता है कि खुर्शीद बेगम की तीसरी शादी लंबे समय तक चली थी। उनकी पहली की दो शादियां और बाद की दो शादियां कब हुईं और कब उनका तलाक हुआ ये अपने आप में एक कहानी है। पहली तीन निकाह की बात करें तो उन्होने ये निकाह, जहूर राजा से, फिर अभिनेता अल नासिर से और आखिर में रूप के. शौरी से किया था। कहते हैं कि इंडिया-पाक बंटवारे के बाद शौरी का काम पाकिस्तान में ठप पड़ गया था जिसकी वजह से उनकी इंडिया आना पड़ा था। यहां आने के बाद 1949 में एक फिल्म में वो लॉन्च कर दी गईं जिसका गाना 'लारा लप्पा लारा लप्पा' बहुत बड़ा हिट हुआ था।
चंदे के पैसों से हुआ अंतिम संस्कार
मीना शौरी जिन्होने रुप के शौरी से तलाक के बाद भी दो निकाह किए थे लेकिन उन्होने अपना सरनेम नहीं बदला था। जब उनका निधन हुआ तो उनके पास कुछ नहीं था और उनका साथ देने वाला भी कोई नहीं था। इसके बाद चंदा करके उनका कफन आया और चंदे से ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। मीना शौरी उर्फ खुर्शीद बेगम की कहानी काफी चौकाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications