एक फिल्म..कइयों ने किया नापसंद..लेकिन सीख सकते थे ये खास बातें!
करण जौहर बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं जो किसी भी विषय पर शानदार फिल्में बना डालते हैं। कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम के बाद उन्होंने एक और फिल्म बनाई थी जिसमें कई बड़े स्टार्स थे जैसा करण जौहर की फिल्मों में होता है।
जी हां हम बात कर रहे हैं कभी अलविदा ना कहना की। फिल्म रिलीज हुए आज 10 साल हो गए और अमिताभ बच्चन से लेकर करण जौहर और अभिषेक बच्चन ने फिल्म को सोशल मीडिया पर याद किया। कभी अलविदा ना कहना टिपिकल बॉलीवुड फिल्मों से अलग थीं।
[इस फिल्म को सलमान ने किया था 'रिजेक्ट'...शाहरूख ने डाल दी थी जान!]
फिल्म का कॉन्सेप्ट ऐसा था कि फिल्म विदेशों में बहुत पसंद किया गया लेकिन भारत में कुछ खास लोगों ने पसंद नहीं कियाष इसके पीछे भले ये तर्क दिया गया की भारतीय दर्शकों की सोच अभी तक वैसी नहीं हुई है की वो शादी के बाद अफेयर जैसी चीजों को पचा पाएं।
लेकिन असलियत में देखा जाए तो फिल्म कई छोटी-बड़ी बातें सिखा गई थी।जब फिल्म में शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा एक साथ मिल जाएं तो फिल्म देखने में तो वैसे ही मजा आ जाता है और कुछ अच्छा ही होता है। देखिए जिंदगी से जुड़ी कई बातें फिल्म सिखा गई।


Click it and Unblock the Notifications











