#FriendshipDay- शाहरूख खान से लेकर अक्षय कुमार.. इस मामले में एकदम पक्के!
दोस्त हैं तो सब कुछ है। ये रिश्ता ही कुछ ऐसा होता है कि दोस्तों के आगे कुछ नजर नहीं आता।उनकी एक अलग ही दुनिया होती है । आज फ्रेंडशिप डे है मतलब दोस्तों का दिन। वैसे तो दोस्तों के साथ हर दिन ही फ्रेंडशिप डे होता है ।
फिल्मों में भी दोस्ती को हमेशी ही बहुत शानदार तरीके से दिखाया गया है चाहे वो शोले हो या जवानी है दिवानी। फिल्में भी हमें काफी कुछ सिखा जातीं हैं। अब ये जवानी है दिवानी को ही ले लीजिए, फिल्म में दोस्तों की मस्ती से लेकर ट्रिप, कन्फ्यूज्ड लव स्टोरी सहित काफी कुछ सिखा जाती है।
[सलमान क्या..शाहरूख को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं काजोल..वो भी कई बार!]
खैर , ये तो हुई फिल्मों की बात । अब हम जरा फिल्मों से बाहर निकलकर बॉलीवुड सितारों की बात करें तो उनके लिए भी दोस्ती उतनी ही मायने रखती है। बॉलीवुड में कई दोस्त ऐसे हैं जो अपनी दोस्ती को लेकर काफी पॉपुलर हैं जैसे फराह-शाहरूख की दोस्ती, शाहरूख-काजोल, सलमान-अजय देवगन।
लेकिन बॉलीवुड में सितारों के ऐसे भी दोस्त हैं जिनके साथ स्टार्स की दोस्ती कभी लाइमलाइट में नहीं आई लेकिन इनकी दोस्ती सालों से बरकरार है।आज हम बॉलीवुड के वैसे ही दोस्तों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनकी दोस्ती के बारे में नहीं जानते होंगे आप।


Click it and Unblock the Notifications











