लेस्बियन कपल का रिश्ता टूटे ही मचा बवाल, इंडिया की अंजलि को छोड़ने पर पाकिस्तान की सूफी हुईं ट्रोल

पाकिस्तान की सूफी मलिक और भारत की अंजलि चक्रा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अगर आप इन दोनों को नहीं जानते हैं तो बता दें कि यह दोनों ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। हालांकि आज से 5 साल पहले इस लेस्बियन जोड़ी ने शादी रचाई थी। जोकि काफी चर्चा में रही।
लेकिन अब जब से इन दोनों की अलग होने की खबर सामने आई है तभी से हर कोई हैरान है। दरअसल अंजलि ने पाकिस्तान की सूफी पर बेवफाई का आरोप लगाया। सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट साझा करते हुए अलग होने का ऐलान किया और बताया कि सूफी ने उन्हें धोखा दिया है। हालांकि अब आपको बता दें कि सूफी मलिक धोखा देने के चलते काफी ट्रोल हो रही है।
पाकिस्तान की सूफी मालिक से अलग हो जाने के बाद में भारत की अंजलि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि सूफी ने उनके साथ बेवफाई की है। अंजलि ने लिखा कि वह और सूफी पिछले 5 साल से साथ में थे। उनकी जोड़ी को लोगों का भरपूर प्यार मिला। जिसके चलते वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही थी। लेकिन अब यह एक झटका लगा और उनकी राहें अलग हो गई।
अंजलि ने बताया कि सूफी की बेवफाई के चलते उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। अंजलि ने इस पोस्ट के दौरान सूफी के साथ अपने रिश्ते को जादू बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका रिश्ता भले ही टूट गया है लेकिन वह नहीं चाहती कि सूफी को लेकर कुछ भी लोगों द्वारा कहा जाए। कहा कि हमारे फैसले का सम्मान किया जाए। यह हम दोनों के लिए ही काफी मुश्किल है। अंजलि ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑनलाइन वेडिंग रजिस्ट्री को भी रद्द करवा दिया है।
पाकिस्तान की सूफी मलिक को लोगों ने जमकर लताड़ा है। यहां तक कि अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी है। हर कोई उनकी तुलना फिल्म पीके के सरफराज से कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि बोला था ना सिर्फ आज धोखा दे देगा। अन्य यूजर लिखता है कि लेस्बियन में भी लव जिहाद चलता है। अगर आप नहीं जानते कि अंजलि और सूफी कौन है। दरअसल अंजली न्यू यॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में वेडिंग प्लानिंग का काम करती है। तो वही सूफी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कंटेंट क्रिएट करती है।


Click it and Unblock the Notifications
