'दिलीप साहब मेरे लिए कायनात का तोहफा हैं'- सायरा बानो, ऐसी थी लव स्टोरी जो बन गई मिसाल, देखिए फोटो
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद से एक नाम है जिसकी सभी पर नजर है वो हैं सायरा बानो। दिया और बाती जैसी जोड़ी रही है दिलीप कुमार और सायरा बानो की। प्यार तो हर कोई कर लेता है, लेकिन इश्क करना, किसी की आत्मा से प्यार करना क्या होता है, इसकी सीख देती है दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी।
आज सायरा बानो और दिलीप साहब का 55 साल का साथ छूट गया। दे गया है अपने साथ एक मिसाल। सायरा बानो और दिलीप कुमार ने जब शादी की थी तो ये चर्चा हुई कि दोनों का रिश्ता उम्र के इतने अधिक अंतर के कारण चल पाना कठिन है। इस कपल के जिंदगी में संघर्ष का सिलसिला जारी रहा। एक चीज जो नहीं बदली वो रहा प्यार।

दिलीप कुमार का अपने बच्चे की तरह ख्याल रखती थीं सायरा बानो। चलिए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में और कुछ अनदेखी फोटो। बता दें कि दोनों कपल के बीच 22 साल की उम्र का अंतर रहा है। सायरा बानो ने एक परछाई की तरह दिलीप कुमार का हर कदम साथ दिया है।

12 साल की उम्र से दिलीप कुमार से प्यार
12 साल की उम्र से सायरा बानो दिलीप कुमार से शादी करना चाहती थीं। वह यही सपना लेकर बॅालीवुड आयी थीं। दिलीप कुमार ने सायरा बानो में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

दिलीप साहब ने सायरा बानो से बोला- मेरे सफेद बाल तो देखो
दिलीप कुमार के सामने सायरा बानो ने कई बार अपने प्यार का इजहार किया। इस पर दिलीप साहब कहते कि मेरे सफेद होते बालों को तो देखो। सायरा बानो ने दिलीप साहब के लिए अपने दिल के दरवाजे हमेशा खुले रखें।

फिर हुईं मुलाकात और बात
23 अगस्त 1966 को सायरा बानो के घर सालगिरह पार्टी में दिलीप कुमार पहुंचे थे। इसी के बाद से दोनों में मुलाकात और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

जब दिलीप कुमार ने सायरा बानो से बोला-खूबसूरत
एक इंटरव्यू के दौरान सायरा बानो ने बताया था कि जब दिलीप कुमार ने उन्हें देखकर स्माइल किया और उन्हें खूबसूरत कहा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वो मन में समझने लग गई थीं, कि वो ही उनकी पत्नी बनेंगी।

22 साल की सायरा बानो क 44 साल के दिलीप कुमार से शादी
एक समय ऐसा आया जब दिलीप कुमार ने सायरा बानो को साल 1966 में शादी का प्रस्ताव दिया। उस समय सायरा बानो 22 साल की थीं और दिलीप कुमार 44 साल के थे।

लोगों ने बोला- सायरा बानो और दिलीप कुमार का रिश्ता टूट जाएगा
11 अक्टूबर 1966 को सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी हुई। ये भी कहा गया कि दोनों का रिश्ता जल्द टूट जाएगा। लेकिन देखिए सायरा बानो ने एक बच्चे की तरह दिलीप कुमार के आखिरी वक्त तक उन्हें प्यार किया। उनका ख्याल रखा।

सायरा बानो ने कहा दिलीप साहब मेरे लिए तोहफा हैं
कुछ समय बाद दिलीप कुमार अल्जाइमर से पीड़ित हो गए। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए कहा था कि उन्हें कायनात से तोहफे में मिले हैं। बताया जाता है कि सायरा बानो प्रेग्नेंट भी थीं। लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया था।

दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी दुनिया के लिए मिसाल
दिलीप कुमार और सायरा बानो ने साथ में दुनिया, बैराग,गोपी, सगीना जैसी कई फिल्मों में साथ भी काम किया। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सायरा बानो और दिलीप कुमार की जोड़ी दुनिया के लिए मिसाल है और रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications