25 साल की उम्र में हुईं विधवा, फिर मशहूर सिंगर की बनी चौथी पत्नी, बॉलीवुड का 'फ्रेश फेस' बनी ये हसीना

बॉलीवुड में काफी सारी ऐसी हसीनाएं रही है जो की काफी कम वक्त में कैमरे के सामने अपनी एक पहचान बनाकर निकली। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसके ताजगी भर भोले और मासूम चेहरे ने फिल्मों में धमाल मचा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जमाने के दिग्गज अभिनेताओं के साथ में काम किया और फैन्स के दिलों पर भी जमकर राज किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं लीना चंद्रावरकर की। जिन्होंने फिल्मों में तो काफी बेहतरीन और जल्दी सक्सेस प्राप्त की। लेकिन असल जिंदगी में उनके जीवन में ज्यादातर दुख ही रहे। बता दे कि उनकी 25 साल की उम्र में ही उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा।
25 साल की उम्र में हुई थी विधवा
लीना चंद्रावरकर की शादी गोवा के एक नामी परिवार में हुई थी। उनके पति का नाम सिद्धार्थ बंडोडकर था। लेकिन लीना चंद्रावरकर की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनकी शादी को 1 साल भी नहीं हो पाया था तब तक उनके पति की एक हादसे में मौत हो गई। 25 साल की उम्र में एक्ट्रेस विधवा हो गई। लेकिन इसके कुछ सालों के बाद में उन्होंने मशहूर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार के साथ में शादी रचाई। लीना चंद्रावरकर, किशोर कुमार की चौथी पत्नी थी।दोनों का एक बेटा भी है और आपको बता दें कि 6 से 7 साल के बाद में किशोर कुमार का भी निधन हो गया था।
फिल्म फेयर का फ्रेश फेस बनी थी लीना चंद्रावरकर
लीना चंद्रावरकर को फिल्मों में एंट्री एक कंपटीशन के जरिए मिली थी। बता दे कि वह फिल्म फेयर के फ्रेश फेस कंपटीशन में रनर अप रही और वहीं से उनकी खूबसूरती ने बॉलीवुड में एंट्री करने का रास्ता बना दिया। बता दे की बाद में एक्ट्रेस को सुनील दत्त के साथ में फिल्म 'मन का मीत' ऑफर हुई। लीना चंद्रावरकर को नरगिस में खुद एक्टिंग के काफी सारे गुण सिखाए थे। बहुत ही कम वक्त में हेमा मालिनी और मुमताज को भी लीना चंद्रावरकर ने पीछे छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications