किशोर कुमार ने 7 महीनों की प्रेग्नेंट हसीना के साथ लिए थे फेरे, कम उम्र में दो बार विधवा हुई थी एक्ट्रेस

70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार लीना चंदावरकर ने कई सारी सुपरहिट फिल्में की लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रही. उन्होंने 1968 में अपनी पहली फिल्म मन का मीत से अपने करियर की शुरुआत कर दी थी जिसके बाद में एक्ट्रेस की यह फिल्म काफी हिट दी गई थी. लेकिन आपको बता दें कि जैसे-जैसे उनका करियर टॉप पर पहुंचा तो वैसे ही उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट सिद्धार्थ बंदोदकर के साथ में सगाई कर ली थी. बता दें कि वह गोवा के पहले चीफ मिनिस्टर दयानंद बंदोदकर के बेटे थे.
शादी के 11 दिन बाद ही लीना के पति ने चला ली थी खुद पर गोली
लीना और सिद्धार्थ की शादी काफी सुर्खियों में रही और उन्होंने 1975 में एक ग्रैंड वेडिंग के तौर पर शादी कर ली थी. जिसके बाद में शादी के 11 दिन के बाद ही सिद्धार्थ ने गलती से अपनी रिवॉल्वर को साफ करते हुए खुद को गोली मार ली और 11 महीने के इलाज के बाद 1976 मेंउन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. जिसके बाद लीना 26 साल की उम्र में ही विधवा हो गई. एक्ट्रेस पूरी तरीके से डिप्रेशन में चली गई थी और इतना ही नहीं इसके बाद में एक्ट्रेस माता पिता के पास में धारवाड़ पहुंची और वहां पर कुछ वक्त बिताया.
किशोर कुमार को लीना से हो गया था प्यार
लीना को वहां पर पहुंचते ही लोग मांगलिक कहने लगे और विधवा होने की वजह से उनका खूब अपमान भी किया गया. लेकिन एक्ट्रेस ने उसके बाद अपना होश संभाला और अपनी अधूरी फिल्मों को पूरा करने के लिए मुंबई वापस आ गई. 1976 में लीना ने किशोर कुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म प्यार अजनबी को साइन कर लिया था और धीरे-धीरे किशोर कुमार को उनसे मोहब्बत होने लगी थी. जिसके बाद में किशोर कुमार ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो एक्ट्रेस ने इंकार कर दिया था.
लीना के लिए किशोर कुमार किसी भी हद तक गुजरने को थे तैयार
दरअसल आपको बता दें कि किशोर कुमार की पहले ही तीन शादियां हो चुकी थी और इतना ही नहीं वह बहुत दिनों के बाद एक्ट्रेस को शादी के लिए मना लिए थे. हालांकि लीना के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन किशोर कुमार पूरी तरीके से दिनों से प्यार कर बैठे थे और उनसे शादी करने की जिद पर अड़ गए थे. जिसके बाद किशोर कुमार उनके घर धारवाड़ पहुंचे और वहां पर जाकर उन्होंने नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं गाना गाया. जिसके बाद लीना के पिता भी इस शादी के लिए इंकार नहीं कर पाए.
लीना और किशोर ने दो तरह से की थी शादी
किशोर कुमार और लीना ने 1980 में शादी कर ली थी इतना ही नहीं बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि जब इन दोनों की शादी हुई तो वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थी. दरअसल आपको बता दें कि लेना और किशोर ने रजिस्टर्ड मैरिज और हिंदू रीति-रिवाज दोनों तरीकों से शादी की थी. 1977 में अपने सिनेप्लॉट के साथ में एक थ्रोबैक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी हिंदू शादी के समय पर 7 महीने की प्रेग्नेंट हो चुकी थी.
एक बार फिर लीना 36 साल की उम्र में हो गई थी विधवा
लेकिन आपको बता दें कि 1987 में किशोर कुमार का निधन हो गया था. इतना ही नहीं उनका निधन पूरी तरीके से काफी अचंभित था और हार्ट अटैक के रूप में था. एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि मुझे ऐसा लगता था कि वह मुझे हमेशा की तरह पागल बना रहे है. लेकिन ऐसा नहीं था और एक्ट्रेस ने 36 साल की उम्र में फिर से एक बार अपने पति को खो दिया. इतना ही नहीं वह फिर से एक बार विधवा हो गई थी.


Click it and Unblock the Notifications











