..................... Leena Chandavarkar tragic life gets married at 24 after 11 days of marriage actress husband shot dead - Hindi Filmibeat

शादी के 11 दिन बाद इस एक्ट्रेस के पति की गोली मारकर हत्या, 25 की उम्र में हुई विधवा और फिर..

Leena Chandavarkar, Kishore Kumar,

Leena Chandavarkar: 60 से 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस लीना चंदावरकर आज 73 साल की हो चुकी हैं। एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतकर फिल्मों में आईं लीना ने उस जमाने के हर सुपरस्टार के साथ काम किया। मशहूर गाना जानें क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं..., ढल गया दिन हो गई शाम.... और हाय रे हाय, नींद नहीं आए... उन्हीं पर फिल्माया गया था, जो आज भी लोगों की जुबां पर रहता है।

फिल्मों में अपनी अदाकारी से नाम, शोहरत कमाने वालीं लीना की निजी जिंदगी किसी ट्रेजेडी से कम नहीं थी। महज 24 साल की उम्र में लीना ने सिद्धार्थ बंडोडकर से अरेंज मैरिज की थी। सिद्धार्थ नामी पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखते थे। उनसे शादी करने के लिए लीना ने कई फिल्में छोड़ दीं और कई अधूरी फिल्में छोड़ दीं। शादी के महज 11 दिन ही बीते थे कि चिराग को एक हादसे में गोली लग गई।

दरअसल वो घर पर ही अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, लेकिन गलती से उन्हें ही गोली लग गई। उन्हें हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई कोशिशों और इलाज के बावजूद 11 महीने बाद सिद्धार्थ की मौत हो गई। उस समय लीना सिर्फ 25 साल की थीं।

सिद्धार्थ की मौत के बाद लीना अपने परिवार के साथ रहने पहुंच गईं। परिवार के लोग उन्हें पति की मौत का कारण बताते हुए ताने दिया करते थे। परिवार के रवैये से तंग आकर लीना आत्महत्या करना चाहती थीं। लेकिन उन्होंने फिल्मों में लौटना ही बेहतर समझा।

फिल्मों में लौटकर उन्होंने दिलीप कुमार के साथ फिल्म बैराग में काम किया। ये दिलीप कुमार की बतौर हीरो आखिरी फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। आगे उन्होंने यारों का यार, आखिरी गोली, नालायक जैसी फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X