..................... Leena Chandavarkar First Husband Siddharth Bandodkar Death After 11 Months Of Marraige - Hindi Filmibeat

CM की बहू बनते ही बर्बाद हुई एक्ट्रेस, पति ने खुद को मारी गोली, हुई विधवा, फिर इस एक्टर की बनी चौथी बीवी

Leena Chandavarkar Life

Leena Chandavarkar Life: हिंदी सिनेमा में काफ़ी ऐसे एक्ट्रेसेस रहीं जिन्होंने बहुत कम वक्त में अपने करियर में सफलता हासिल की और टॉप एक्ट्रेस बनने के बाद घर बसा लिया। बाद में सिनेमा से भी दूरी बना ली। आज हम आपको 60 के दशक की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने शादी के बाद घर बसा लिया और उनकी जिंदगी पूरी तरीके से तहस-नहस हो गई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं लीना चंद्रावरकर की। लीना चंद्रावरकर को 60 और 70 के दशक की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस माना जाता था। उन्होंने राजेश खन्ना से लेकर विनोद खन्ना और जितेंद्र से लेकर राजकुमार जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ में काम किया। उनका जन्म कोंकणी मराठी परिवार में हुआ था।

लीना चंद्रावरकर ने सुनील दत्त की फिल्म मां का मीत से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म को साल 1968 में रिलीज किया गया था। अभिनेत्री की पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और वह रातों-रात मशहूर हो गई। बाद में उन्होंने सास भी कभी बहू थी से लेकर महबूब की मेहंदी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

लेकिन लीना चंद्रावरकर ने साल 1984 में सिद्धार्थ बांदोडकर से शादी रचा ली। तब उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी और सिद्धार्थ राजनीतिक परिवार से आते थे। दरअसल सिद्धार्थ के पिता दयानंद बंदोडकर गोवा के पहले मुख्यमंत्री माने जाते हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने भी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। आखिरी बार उन्हें राजेश खन्ना के साथ फिल्म ममता की छांव में देखा गया था। फिल्म को साल 1989 में रिलीज किया गया था।

हालांकि लीना चंद्रावरकर की किस्मत में कुछ और ही लिखा था और शादी के 11वें दिन उनके पति को बंदूक साफ करते हुए गोली लग गई। वह बुरी तरीके से घायल हो गए। 11 महीने तक एक्ट्रेस के पति का इलाज चल और वह बच नहीं पाए। ऐक्ट्रेस 25 साल की उम्र में ही विधवा हो गई और काफी सारे लोगों ने एक्ट्रेस को उनके पति की मौत का जिम्मेदार भी बता दिया था। बताया जाता है कि परिवार वालों ने भी उनको ऐसे ही ताने मारे थे।

लेकिन फिर लीना चंद्रावरकर ने दोबारा फिल्मों में कम बैक किया और अशोक कुमार पर उनका दिल आ गया था। अशोक कुमार एक्ट्रेस से उम्र में 20 साल बड़े थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने एक्टर से शादी की और उनकी चौथी बीवी बन गई। दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम सुमित कुमार है। साल 1987 में अशोक कुमार की भी मौत हो गई और एक बार फिर से एक्ट्रेस 37 साल की उम्र विधवा हो गई।

Read more about: leena chandavarkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X