शादी के 11 दिन बाद विधवा हुई एक्ट्रेस, 9 महीने की प्रेगनेंसी में रचाई दूसरी शादी

Leena Chanavarkar Husband Death: लीना चंदावरकर 60 और 70 के दशक की एक जानी-मानी एक्ट्रेस थी। उन्होंने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था। साथ ही फिल्मी पर्दे पर राज भी किया था। लेकिन यह जिंदगी में उनको काफी दुख झेलना पड़े। 25 साल की उम्र में वह विधवा हो गई थी और शादी के 11 दिन बाद ही उनके पति की मृत्यु हो गई थी।
शादी के लिए धरने पर बैठा शख्स
बाद में लीना चंदावरकर के नसीब में एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई, जो उनसे शादी करना चाहता था। लेकिन एक्ट्रेस को यह स्वीकार नहीं था और वह शख्स उनके घर के बाहर धरने पर बैठ गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस का जन्म कर्नाटक के कोंकणी मराठी परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया।
सुनील दत्त ने ऑफर की पहली फिल्म
लीना चंदावरकर को सुनील दत्त ने पहली फिल्म ऑफर की जिसका नाम मसीहा था। इस फिल्म के ऑडिशन में एक्ट्रेस पास हो गई थी लेकिन किसी वजह से यह फिल्म बन नहीं पाई। बाद में एक्ट्रेस ने सुनील दत्त की ही दूसरी फिल्म मन का मीट से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म से वह रातों-रात फेमस हो गई थी।
मुख्यमंत्री के बेटे की शादी
लेकिन लीना चंदावरकर निजी जिंदगी में इतनी खुशनसीब नहीं रही। सिर्फ 25 साल की उम्र में गोवा के पहले मुख्यमंत्री रह चुके दयानंद बांदोडकर के बेटे सिद्धार्थ के साथ उन्होंने शादी की। लेकिन शादी के 11 दिन बाद ही उनके पति की मृत्यु हो गई। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और सिद्धार्थ हनीमून पर जा रहे थे और तभी सिद्धार्थ अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। अचानक से रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई और सिद्धार्थ को लगी।
25 साल की उम्र में हुई विधवा
लीना चंदावरकर ने बताया था कि सिद्धार्थ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया और काफी कोशिश करने के बावजूद भी 25 साल की उम्र में वह विधवा हो गई। यहां तक की पति की मृत्यु के बाद एक्ट्रेस सदमे में आ गई थी और सुसाइड करना चाहती थी। दरअसल परिवार के लोगों ने उनका पति की मौत के लिए खूब ताने दिए थे। इसीलिए वह तंग आकर अपनी जान लेना चाहती थी।
किशोर कुमार का आया दिल
लेकिन फिर लीना चंदावरकर के जीवन में किशोर कुमार आए और फिल्म प्यार अजनबी में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। हालांकि किशोर कुमार को पहली नजर में ही एक्ट्रेस से प्यार हो गया था लेकिन अभिनेत्री इसके लिए राजी नहीं थी। हालांकि किशोर कुमार एक्ट्रेस के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। एक्ट्रेस तो झुक गई लेकिन एक्ट्रेस के पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि किशोर कुमार की पहले से ही तीन बार शादी हो चुकी थी। साथ ही वह लीना चंदावरकर से 20 साल बड़े भी थे।
किशोर कुमार की बनी चौथी पत्नी
हालांकि जैसे तैसे लीना चंदावरकर के पिता भी किशोर कुमार से शादी करवाने के लिए राजी हो गए। दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि जब एक्ट्रेस ने किशोर कुमार के साथ में शादी की तो वह 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि उन्होंने किशोर कुमार से दो बार शादी की थी पहले रजिस्टर्ड और दूसरी वैदिक रीति रिवाज से। उन्होंने बताया था कि उनकी मां का माना था कि वैदिक रीति रिवाज से शादी होनी चाहिए। तब उनका बेटा उनके पेट में था और वह 9 महीने की गर्भवती थी।


Click it and Unblock the Notifications




