ऑबेरॉय होटल के मालिक के बेटे से टूटी शादी जुड़वा बेटियां छिनीं..शराब, कंगाली से हुई इस एक्ट्रेस की मौत

हिंदी सिनेमा जगत के इतिहास में काफी ऐसी हसीनाएं रही हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है. ना सिर्फ अपनी अदाकारी के चलते बल्कि अपनी खूबसूरती की वजह से भी उन्होंने हर किसी के दिल को छुआ है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा बटोरी. दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री लीला नायडू की. जिन्हे हिंदी फिल्मों की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता है.
14 साल की उम्र में बनी मिस इंडिया का ख़िताब
जानकारी के लिए आपको बता दें कि लीला नायडू ने महज 14 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. जिसके बाद में उनके पास में राज कपूर के साथ काम करने के लिए 4 फिल्मों के ऑफर आए. लेकिन उन्होंने हर बार इनको ठुकरा दिया. लीला नायडू की खूबसूरती ऐसी थी कि वह अपनी एक झलक से ही हर किसी को दीवाना बना देती थी. लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ अहम किस्सों के बारे में बताने वाले हैं.
लीला के पिता थे साइंटिस्ट
बता दें कि लीला नायडू का जन्म 1940 में मुंबई में हुआ और उनके पिता पट्टीपति रमैया नायडू एक साइंटिस्ट हुआ करते थे. उनके पिता ने नोबेल पुरस्कार विजेता मैडम क्यूरी के साथ में भी काम किया. इसी के साथ आपको बता दें कि यूनेस्को से लेकर टाटा ग्रुप तक के साथ में उन्होंने काम किया. अगर हम लीला नायडू की मां की बात करें तो वह डॉ. Marthe Mange Naidu जो कि एक क्विज जर्नलिस्ट हुआ करती थी.
राज कपूर की फिल्मों को ठुकराया
लीला नायडू ने 1954 में महज 14 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. इतना ही नहीं उनका नाम दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार हो गया था. बता दें कि 1950 से लेकर 1960 तक यानी कि 10 सालों तक उनका नाम इस लिस्ट में शुमार रहा. उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब मिलने के बाद में फिल्मी दुनिया से भी खूब ऑफर आने लगे. लेकिन हमेशा से ही उन्होंने इस को नकार दिया. यहां तक कि खुद राज कपूर ने उन्हें चार बार फिल्म ऑफर की. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इंकार कर दिया.
ऋषिकेश मुखर्जी ने फिल्मों में काम करने के लिए मनाया
लेकिन आपको बता दें कि ऋषिकेश मुखर्जी उन्हें फिल्मों में लाने में कामयाब हो गए थे. जिसके बाद में लीला नायडू को 1962 में आई फिल्म अनिरुद्ध में देखा गया. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. लीला नायडू ने बॉलीवुड के साथ-साथ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया. लेकिन उन्हें कामयाबी हासिल ना हो पाई.
17 की उम्र में रचाई ओबेरॉय होटल के मलिक के बेटे से शादी
जिसके चलते उन्होंने 17 साल की उम्र में ही तिलकराज ओबरॉय से शादी रचा ली थी. बता दें कि तिलक राज ओबरॉय, ओबरॉय होटल चेन के मालिक मोहित सिंह ओबरॉय के बेटे हुआ करते थे. दोनों की जुड़वा बेटियां हुई. लेकिन फिर भी दोनों का रिश्ता कुछ खास चल नहीं पाया और तलाक हो गया. दोनों बच्चियों की कस्टडी कोर्ट ने पिता को सौंप दी थी. जिसके बाद में 1969 में कवि Dom Moraes के साथ में एक्ट्रेस ने शादी रचाई. दोनों हांगकांग और न्यूयॉर के साथ-साथ नई दिल्ली जैसे शहरों में रहे. लेकिन फिर भी 25 सालों के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. लीला नायडू की जिंदगी एकदम गुमनाम हो चुकी थी. लेकिन बाद में 28 जुलाई, 2009 को लंग फेलियर और इन्फ्लूएंजा की वजह से 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.


Click it and Unblock the Notifications