संजय दत्त - रिया पिल्लई के तलाक से पहले ही हो गया था लिएंडर पेस - रिया की बेटी का जन्म

टेनिस स्टार लिएंडर पेस की टीवी एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ एक प्राईवेट हॉलीडे की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिनके बाद उनके अफेयर की चर्चा ज़ोरों पर है। लेकिन लिएंडर पेस का नाम फिल्मी गलियारों की गपशप गली में हमेशा सुर्खियों में रहता था। कारण था संजय दत्त की दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के साथ लिएंडर पेस का लिव इन रिलेशनशिप। रिया पिल्लई और लिएंडर पेस की बेटी का जब जन्म हुआ, उस समय रिया पिल्लई, कानूनी तौर पर संजय दत्त की पत्नी थीं।

लेकिन रिया पिल्लई ने ही संजय दत्त से दूरी नहीं बनाई थी, संजय दत्त भी शादीशुदा होते हुए भी अपनी पत्नी के करीब नहीं रह गए थे। दूसरी तरफ, लिएंडर पेस उस दौरान एक्ट्रेस महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे।

leander-paes-had-a-child-with-sanjay-dutt-s-legally-wed-second-wife-rhea-pillai

जब लिएंडर पेस की रिया से मुलाकात हुई तो रिया उस समय Art of Living की कोच थी। जब लिएंडर पेस की उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने इस मुलाकात से हुई दोस्ती को टूटने नहीं दिया। लेकिन लिएंडर उस समय महिमा चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थे। फिर एक दिन महिमा चौधरी ने लिएंडर को रंगे हाथों पकड़ा। वो फोन पर रिया से ही बात कर रहे थे। इसके बाद महिमा चौधरी ने इस रिलेशनशिप को खत्म कर दिया।

रिया को इंप्रेस करने में लगे लिएंडर

रिया को इंप्रेस करने में लगे लिएंडर

महिमा चौधरी के जाने के बाद लिएंडर पेस पूरी तरह से मॉडल रिया पिल्लई को खुश करने में जुट गए। रिया उस समय बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की पत्नी थीं और एक आर्ट ऑफ लिविंग कोच भी थी। रिया भले ही संजय से शादी के बंधन में बंधी हुई थीं लेकिन उन दोनों के रिश्ते में काफी दूरियां आ चुकी थीं।

संजय ने माना था खुद को दोषी

संजय ने माना था खुद को दोषी

रिया से अपने रिश्ते टूटने की वदह संजय दत्त ने खुद को माना था। संजय दत्त और रिया की मुलाकात तब हुई थी जब संजय जेल की सज़ा काट रहे थे। उस वक्त रिया उनके साथ मज़बूती के साथ खड़ी थीं। रिया, हैदराबाद के महाराजा की पोती थीं। जेल से बाहर निकलते ही संजय ने रिया से शादी कर ली और उसके बाद सात फिल्में साईन कर लीं। इसके बाद संजय अक्सर घर से बाहर रहते थे और उनके और रिया के बीच कोई रिश्ता नहीं बचा था।

लिएंडर पेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप

लिएंडर पेस के साथ लिव इन रिलेशनशिप

एक दिन रिया ने संजय के घर से अपना सारा सामान उठाया और लिएंडर पेस के घर चली गईं। इसके बाद लिएंडर पेस और रिया पिल्लई, लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। संजय और रिया भले ही पहले से अलग हो चुके थे लेकिन कानूनी तौर पर दोनों पति - पत्नी थे। रिया और लिएंडर ने इसके बावजूद 2005 में शादी कर ली।

संजय से नहीं मिल पा रहा था तलाक

संजय से नहीं मिल पा रहा था तलाक

रिया पिल्लई को संजय दत्त से तलाक नहीं मिल पा रहा था। पहले सुनील दत्त की मौत और फिर संजय दत्त का कोर्ट केस। वो और लिएंडर लिव इन रिलेशनशिप में थे और इस बीच उनकी बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद आखिरकार, 2008 में संजय दत्त और रिया पिल्लई का भी तलाक हो गया।

आने लगी मुश्किलें, हुए अलग

आने लगी मुश्किलें, हुए अलग

बेटी के जन्म के बाद लिएंडर पेस और रिया पिल्लई की ज़िंदगी में उतार चढ़ाव आने लगे। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि रिया को लिएंडर को कोर्ट तक ले जाना पड़ा जहां लिएंडर ने रिया पिल्लई को अपनी पत्नी मानने से साफ मना कर दिया। जहां रिया का कहना था कि लिएंडर के साथ उन्होंने दो बार शादी की 2005 और फिर 2008 में, वहीं लिएंडर का कहना था कि वो दोनों केवल लिव इन रिलेशनशिप में थे।

घरेलू हिंसा का लगा आरोप

घरेलू हिंसा का लगा आरोप

रिया पिल्लई ने कोर्ट में लिएंडर पेस पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि लिएंडर ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था और बाहर निकलने नहीं दे रहे थे। रिया ने मदद के लिए शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान को फोन किया। गौरी वहां, 5 बॉडीगार्ड्स के साथ पहुंच गईं और रिया को छुड़ाया।

गुज़ारे भत्ते की मांग की थी

गुज़ारे भत्ते की मांग की थी

लिएंडर ने कोर्ट में रिया को अपनी पत्नी नहीं माना और गुज़ारा भत्ता देने से मना कर दिया। रिया 4 लाख रूपये प्रति महीने की मांग कर रही थीं। उनका कहना था कि उनकी बेटी को रात को जागने की बीमारी हैं जिसकी वजह से रिया को भी रात में जागना पड़ता है। बाद में रिया को 1 लाख रूपये महीना भत्ता मिलना शुरू हुआ।

बेटी के लिए कस्टडी

बेटी के लिए कस्टडी

इसके बाद लिएंडर और रिया पिल्लई, अपनी बेटी के लिए कस्टडी केस लड़ते दिखे। लिएंडर का कहना था कि रिया अच्छी मां नहीं हैं वहीं रिया का कहना था कि लिएंडर तो कभी बच्ची के साथ रहे ही नहीं। उनकी बेटी को ब्रेन ट्यूमर हुआ तब भी लिएंडर ने आर्थिक रूप से रिया की कोई सहायता नहीं की थी।

10 साल का था रिश्ता

10 साल का था रिश्ता

रिया और लिएंडर का रिश्ता, 10 सालों तक चला था लेकिन रिया उन्हें आर्थिक रूप से कोई सहायता नहीं देना चाहते थे। उनका कहना था कि रिया उनकी पत्नी नहीं हैं। वहीं रिया का गुज़ारा, संजय दत्त से तलाक लेने के बाद मिले फ्लैट पर हो रहा था।

जीवन में बढ़ चुके आगे

जीवन में बढ़ चुके आगे

अब लिएंडर पेस और किम शर्मा की नई तस्वीरें देख कर तो हर कोई यही कयास लगा रहा है कि आखिरकार, लिएंडर पेस ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। इसके अलावा वो अपने टेनिस पार्टनर महेश भूपति के साथ भी रिश्ते सुधार चुके हैं और माना जा रहा है कि उनकी कहानी जल्दी ही बड़े परदे पर दिखाई देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X