[फीचर] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' की शूटिंग क्रोशिया में खत्म हो चुकी है। लिहाजा, अब हम आपको यहां लंदन में हो रही फैन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। क्रोशिया में जहां एक्शन सीन किया गया, वहीं लंदन में शूटिंग के दौरान शाहरूख के कई अवतार सामने आए, जो एक तरह से आपको फिल्म की कहानी भी बयां करती दिखेगी।
PICS: 'फैन' की शूटिंग, जब बाइक ने किया शाहरूख का पीछा
जैसा कि आपको बता दें, मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म फैन में शाहरूख डबल रोल निभा रहे हैं। एक शाहरूख जहां सुपरस्टार है, वहीं एक सुपरस्टार के फैन के रूप में दिखेगा।
बहरहाल, स्लाइडर में देखें फैन की शूटिंग की तस्वीरें, जहां शाहरूख जेम्स बॉण्ड से लेकर 'राज' के अवतार में नजर आ रहे हैं।
फैन की शूटिंग करते शाहरूख खान, London
फैन में एक्शन सीन शूट करते शाहरूख खान.. तस्वीर देख कर आप कह सकते हैं कि फिल्म में शाहरूख जेम्स बॉण्ड अवतार में नजर आ सकते हैं।
रेड कार्पेट पर शाहरूख
यहां देखिए.. सुपरस्टार शाहरूख खान रेड कार्पेट पर शान के साथ चल रहे हैं और लोग भव्य तरीके से उनका स्वागत कर रहे हैं।
'आम आदमी' शाहरूख
यहां शाहरूख किसी आम लड़के की तरह दिख रहे हैं। मेट्रो स्टेशन पर शूट हो रही शाहरूख की 'फैन'..
मेट्रो टिकट खरीदते शाहरूख
महज चंद तस्वीरों में ही आप काफी बदलाव देख सकते हैं। जहां आगे की दो तस्वीरों में शाहरूख सुपरस्टार दिख रहे थे, वहीं इस तस्वीर में शाहरूख आम यात्री की तरह मेट्रो टिकट खरीद रहे हैं।
डीडीएलजे का राज याद आया
लेदर जाकेट, कंधों पर बैग और बिखरे बाल.. क्या शाहरूख खान के इस अवतार को देख आपको डीडीएलजे का राज याद आया!


Click it and Unblock the Notifications

