Leaked PICS: 'फैन' की शूटिंग, जब बाइक ने किया शाहरूख का पीछा
[फीचर] शाहरूख खान इन दिनों क्रोशिया में फिल्म 'फैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक है, जिसकी शूटिंग की कई तस्वीरें हम आपके सामने ला चुके हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फैन' में शाहरूख खान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। फिलहाल, क्रोशिया में फिल्म की एक्शन सीन शूट की जा रही है।
PICS: फैन की शूटिंग, नजदीक से देखें स्टंट सीन करते शाहरूख
ताजा लीक हुई इन तस्वीरों में शाहरूख खान फुल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। यहां शाहरूख सड़कों पर दौड़ रहे हैं और एक बाइक उनका पीछा कर रही है। तस्वीरों में शाहरूख स्टंट करते दिख रहे हैं। वहीं, आपको याद दिला दें, कुछ ही दिनों पहले शाहरूख को पैरों में काफी चोट लग गई थी, लेकिन शाहरूख ने चोट की परवाह किए बगैर शूट जारी रखी।
नीचे देंखे एक्शन अवतार में बॉलीवुड के किंग खान-


Click it and Unblock the Notifications

