सुपरस्टार होने के बावजूद ये एक्टर बना सलमान खान की फिल्म में नौकर, बीमारी के चलते कम उम्र में हुई मौत

Laxmikant Berde: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे कलाकार है जो कि अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक मराठी फिल्मों के सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं लक्ष्मीकांत बेर्डे की। बता दे कि इन्होंने सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में नौकर 'लल्लू' का किरदार निभाया। इस रोल के जरिए वह काफी फेमस हो गए थे। वैसे तो यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और सलमान खान के लिए एक टर्निंग पॉइंट भी थी। हालांकि लक्ष्मीकांत की कॉमेडी के चलते दर्शकों के बीच वह काफी पॉप्युलर हो गए थे।
लक्ष्मीकांत बेर्डे मराठी फिल्मों में काम किया करते थे और वहां की सुपरस्टार भी माने जाते थे। हालांकि इसके बावजूद भी उनमें कोई घमंड नहीं था। सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' में लीड किरदार निभाने वाली भाग्यश्री ने एक बार खुद इंटरव्यू में कहा कि वह बहुत ग्राउंड टू अर्थ इंसान है। एक्ट्रेस ने इस बात का भी दावा करते हुए कहा कि "फिल्म की शूटिंग के दौरान लक्ष्मीकांत बेर्डे ने कभी भी इस बात को जाहिर नहीं किया कि वह सीनियर और मराठी फिल्मों के सुपरस्टार है।"
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार आपको बता दें कि लक्ष्मीकांत बेर्डे ने बहुत गरीबी में उन्होंने अपना बचपन गुजरा था। जब वह छोटे हुआ करते थे तो लॉटरी टिकट बेचकर अपना घर चलाते थे। हालांकि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का खूब शौक था और इसी के चलते उन्हें थिएटर और फिल्मों में आने का मौका मिला। लक्ष्मीकांत बेर्डे ने कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत है। हालांकि एक्टर सिर्फ 50 साल की उम्र में किडनी फेल होने के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।


Click it and Unblock the Notifications