..................... Lawrence Bishnoi Love Story- Fell in love in school, burnt girlfriend alive and became a criminal? - Hindi Filmibeat

Lawrence Bishnoi Love Story- स्कूल में हुई मोहब्बत, गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया तो बन गया अपराधी?

lawrence bishnoi

Lawrence Bishnoi Love Story- बाबा सिद्दीकी की सरेराह हत्या करके फिर से चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर कई अपडेट्स आ रही हैं। हाल ही में इस गैंग ने एनसीपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

अब कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि आपको हैरान करने वाला है। इतने हत्याओं में लिप्त लॉरेंस बिश्नोई की लव स्टोरी को लेकर बातें की जा रही हैं। जी हां, जिसका नाम सुनकर दहशत जैसा माहौल होता है उसने भी कभी किसी से मोहब्बत की थी।

जी हां, लॉरेंस बिश्नोई ने भी कभी प्यार किया और ये सब तब हुआ था जब वो स्कूल में था। उसकी गर्लफ्रेंड के नाम से लेकर क्लास तक.. इस आर्टिकल में हम लॉरेंस की मोहब्बत की कहानी बताने वाले हैं।

लॉरेंस बिश्नोई की लव स्टोरी

साल 2008 ही वो दौर था जब लॉरेंस बिश्नोई दसवीं कक्षा में था और इस दौरान ही उसको मोहब्बत हुई थी। पता चला है कि जिस लड़की से वो प्यार करता था उसका नाम काजल था। स्कूल में ही काजल और लॉरेंस एक दूसरे के करीब आए, दोस्ती हुई और ये कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। पंजाब में पढ़ाई के बाद लॉरेंस अपनी गर्लफ्रेंड काजल के साथ चंडीगढ़ स्थित डीएवी कॉलेज में पढ़ाई के लिए गया था। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। ये दोनों शादी करने ही वाले थे कि एक दिन सबकुछ बदल गया।

गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया

रिपोर्ट्स की मानें तो इस कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई ने एक गैंग बना ली थी और इसके बाद उसने छात्रसंघ का चुनाव लड़ने का मन बनाया। हालांकि वो इस चुनाव में हार गया और विरोधी गैंग एक दूसरे के सामने आ गए थे। दावा किया जाता है कि इस लड़ाई में विरोधी गैंग ने गर्लफ्रेंड काजल को जिंदा जला दिया था। हालांकि इसको लेकर किसी तरह के प्रमाण नहीं मिलते हैं, कहा जाता है कि ऐसा दावा किया जाता है लेकिन ये महज एक हादसा था। लेकिन लॉरेंस ने अपनी गर्लफ्रेंड का बदला लेने के लिए बंदूक खरीदी और विरोधी गैंग पर फायरिंग कर दी। ये वही दिन था जब लॉरेंस बिश्नोई की एंट्री अपराध की दुनिया में हुई थी।

Read more about: lawrence bishnoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X