..................... Latest update on Shahrukh Khan and Anand L Rai upcoming film - Hindi Filmibeat

Must read..शाहरूख की जबरदस्त प्लानिंग..सलमान और अक्षय की करोड़ों की कमाई को खतरा..

शाहरूख खान और आनंद एल राय की फिल्म की स्क्रिप्ट के दूसरे हिस्से पर अभी काम शुरू है। इसके बाद ही दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के नाम की घोषणा होगी।शाहरूख के लिए यह फिल्म कई सारे चैलेंज लेकर आयी है।

By Prachi Dixit

आनंद एल राय और शाहरूख खान की फिल्म बंधुआ का काम जिस तरह आगे बढ़ता चला जा रहा है। उसी तेजी से इस फिल्म से जुड़ी कई खबरें सामने आती जा रही हैं। आनंद एल राय के इस ड्रीम प्रोजेक्ट शाहरूख खान के साथ दो बड़े नाम और जुड़ गए हैं।

बीच में खबर यह आयी कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी।दोनों ही शाहरूख के साथ रोमांस करती हुई नजर आयेंगी। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस फिल्म के स्क्रिप्ट के केवल एक हिस्से को फाइनल किया गया है। स्क्रिप्ट के दूसरे हिस्से पर अभी काम चल रहा है।

shahrukh khan

इस फिल्म के दूसरे हिस्से की स्क्रिप्ट फाइनल होते ही दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।लेकिन दूसरी तरफ बात यह भी उठती है कि मार्च में मेरठ में शाहरूख इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

दस दिन के भीतर दीपिका अपनी बहुप्रतिक्षित पद्मावती की शूटिंग दोबारा से शुरू करने वाली हैं। कैटरीना कैफ भी मार्च में ही सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है कि शूटिंग शुरू करेंगी।

इन दो लीड एक्ट्रेस के अपने दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं, ऐसे में आनंद एल राय की इस फिल्म की शूटिंग के पहले हिस्से को शाहरूख अकेले ही पूरा कर सकते हैं। बहरहाल आइए जानते हैं कि शाहरूख खान के करियर के लिए यह फिल्म कितनी अहम साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X