PICS: अपनी गर्लफ्रैंड के साथ कहां घूम रहे हैं टाईगर श्राफ!
[फीचर] टाईगर श्राफ को कई बार इस मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है। बता दें, यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर मॉडल दिशा पटानी हैं। 2013 में मिस इंदौर में फर्स्ट रनर अप रह चुकी दिशा आजकल टाईगर के साथ काफी समय गुजार रही हैं।
कई बार दोनों को बांद्रा में भी ड्राइव करते स्पॉट किया गया है। वहीं खबरों की माने तो दोनों एक ही जिम जाते हैं और वर्कआउट भी साथ ही करते हैं। 'बागी' से बाहर होने के बावजूद दिशा को टाईगर के साथ अच्छा वक्त बिताते देखा जा रहा है। हाल ही में दोनों को बांद्रा में एक ही रेस्त्रां से बाहर आते देखा गया।
फिलहाल, टाईगर और दिशा अपने रिलेशन को बाहर नहीं आने देना चाहते। लिहाजा, दोनों कभी भी एक-दूसरे के बारे में चर्चा करते नहीं दिखते। यहां देखिए उनकी तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











