लता मंगेशकर का आखिरी गीत, 2019 में आए वीर जवानों के नाम इस गाने को सुनकर हो जाएंगे भावुक- Video
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 6 फरवरी को दुनिया से अलविदा कह दिया है। वह 92 वर्ष की थीं। भारत सरकार ने महान गायिका की याद में दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की है। लता मंगेशकर आज हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन हजारों गीत में अपनी आवाज के जरीए वह हमेशा हमारे दिलों पर राज करती रहेंगी।
लता मंगेशकर ने अपने 7 दशक से भी लंबे करियर में 36 भाषाओं में 50 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। लेकिन क्या आपने उनकी आखिरी गीत सुनी है? बात करें लता मंगेशकर के आखिरी गीत की, तो उसे 30 मार्च, साल 2019 में रिलीज किया गया था। उनकी अंतिम गीत है "सौगंध मुझे इस मिट्टी की" है.. उन्होंने अपने इस गीत को देश और सेना के नाम किया था।।

यह उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना है। इस गाने को मयूरेश पई ने कंपोज किया था। नीचे वीडियो में आप इस गाने को सुन सकते हैं।
इसके अलावा, लता मंगेशकर ने इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक और कारोबारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पर उनके लिए गायत्री मंत्र की रिकॉर्डिंग की थी।

गायत्री मंत्र किया था रिकॉर्ड
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, जहां लता जी के संदेश के साथ दोनों के लिए मंत्र बजाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, लता जी ने गायत्री मंत्र को केवल एक टेक में रिकॉर्ड कर दिया था।

आखिरी फिल्मी गीत
अगर उनके आखिरी फिल्मी गीत की बात करें तो उनका आखिरी बॉलीवुड गीत साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म रंग दे बसंती में गाया था.. लुका छिपी.. जिसे ए आर रहमान ने कंपोज किया था।
वहीं साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म वीर-जारा उनका आखिरी एल्बम था, जिसमें उन्होंने 'तेरे लिए हम हैं जिए', 'ऐसा देस है मेरा', 'ये हम आ गए हैं कहां', जैसे गीत गाएं।

जो गीत कभी रिलीज नहीं हुए
लता मंगेशकर के करियर में भी कई ऐसे गाने हैं, जिसे रिकॉर्ड करने के बाद भी कभी ऑफिशियली रिलीज नहीं किया था। इन्हीं में से एक गीत को सितंबर 2021 में उनके जन्मदिन पर विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। गाने के बोल हैं- 'ठीक नहीं लगा'.. इस गीत को गुलजार ने लिखा है।

द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
1974 में, द गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने लता मंगेशकर को इतिहास में सबसे अधिक रिकॉर्ड किए गए कलाकार के रूप में सूचीबद्ध किया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने 1948 और 1974 के बीच कथित तौर पर "20 भारतीय भाषाओं में कम से कम 25,000 एकल, युगल और कोरस समर्थित गाने" रिकॉर्ड किए थे।

13 साल में की थी शुरुआत
भारतीय सिनेमा की महान पार्श्व गायिकाओं में से एक के रूप में मानी जाने वाली लता मंगेशकर ने 1942 में 13 साल की आयु में अपने करियर की शुरुआत की थी।उनका पहला हिंदी गाना मराठी फिल्म गजभाऊ के लिए "माता एक सपूत की दुनिया बदल दे तू" था।


Click it and Unblock the Notifications