लता मंगेशकर का ये गाना है फेवरेट, जया बच्चन हुई थी पॉपुलर और फिल्म ने की थी छप्पर फाड़ कमाई

लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन भारत से लेकर विदेश में भी उनकी आवाज के सुर आज भी गूंजते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उनका मनपसंद गाना कौन सा था। अगर नहीं तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं। आज हम आपको उनके ऐसे मन पसंदीदा गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसे वह किसी इवेंट या फिर किसी अन्य फंक्शन में जरूर गुनगुनाया करती थी।
बता दे कि इस गाने को जया बच्चन और संजीव कुमार पर फिल्माया गया था। अगर आप अभी भी इस गाने को नहीं पहचान पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं फिल्म अनामिका के मशहूर गाने बाहों में चले आओ की। अक्सर लता मंगेशकर किसी भी पार्टी या इवेंट में जब भी शामिल होती थी तो इस गाने को जरूर गुनगुनाया करती थी। लता मंगेशकर ने खुद बताया था कि यह उनका पसंदीदा गाना है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म अनामिका बॉलीवुड की बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म थी। जिसको साल 1973 में रिलीज किया गया था। फिल्म में संजीव कुमार और जया बच्चन लीड किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में तीन ऐसे गाने थे जो की काफी लोकप्रिय हुए। जिसमें किशोर कुमार का मेरी भीगी भीगी सी, आशा भोसले की आवाज में आज की रात और लता मंगेशकर का गाना बाहों में चले आओ शामिल है।
अनामिका फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी खासी कमाई कर डाली थी। इस फिल्म को संजीव कुमार और जया बच्चन की बेहतरीन फिल्मों में भी शुमार किया जाता है। फिल्म में दोनों रोमांटिक कपल के तौर पर नजर आए और दोनों की जोड़ी भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











