..................... lata mangeshkar died know about lata mangeshkar property net worth and yearly income details।लता मंगेशकर निधन न्यूज लता मंगेशकर प्रॅापर्टी नेट वर्थ सालाना कमाई जानिए डिटेल - Hindi Filmibeat

लता मंगेशकर के पास करोड़ों की संपत्ति, नेट वर्थ के साथ आलीशान बंगला, छोड़ गईं इतनी सारी प्रॅापर्टी !

भारत की आवज लता मंगेशकर ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है। पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने परिवार की जिम्मेदारी को संभालने के लिए कला के क्षेत्र में कदम रखा। बतौर गायकी लता मंगेशकर की पहली कमाई 25 रुपए मात्र थी। साल 1942 में मराठी फिल्म किती हसाल के लिए उन्होंने गाना गाया। ये फिल्म रिलीज नहीं हुई। 13 साल की उम्र से लता मंगेशकर ने खुद को काम और संगीत के प्रति समर्पित कर दिया।

6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इसी के साथ भारत ने स्वर कोकिला को खो दिया। लता मंगेशकर ने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के बीच कभी शादी नहीं की।

lata mangeshkar

28 सितंबर 1929 में मध्य प्रदेश में जन्मीं लता जी ने 36 भिन्न भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने गाए। 25 रुपए से अपना सफर शुरू करते हुए लता मंगेशकर आज अपने पीछे छोड़ कर गई हैं कुल 5 करोड़ अमेरिकी डॅालर के करीब की संपत्ति। भारत के हिसाब से लता मंगेशकर के पास कुल 370 करोड़ की प्रॅापर्टी है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

गाने के जरिए की इतनी कमाई

गाने के जरिए की इतनी कमाई

एक वेब साइट की रिपोर्ट अनुसार लता मंगेशकर ने गाने के जरिए तो कमाई की लेकिन इसके साथ उन्होंने एक समय के बाद अपने गानों की रॅायल्टी और निवेश से भी काफी कमाई की है। लता मंगेशकर ना केवल अपनी गीत से संगीत को रोशन किया है बल्कि गायकों के हक के लिए भी वह सबसे पहले खड़ी हुई हैं।

रॅायल्टी के जरिए लता मंगेशकर की अधिक कमाई

रॅायल्टी के जरिए लता मंगेशकर की अधिक कमाई

60 के दशक के दौरान हर संगीतकार लता जी की आवाज अपनी फिल्म में लेना चाहता था। लता जी का गाना और फिल्म सुपरहिट। ऐसे में लता मंगेशकर ने सभी संगीतकार के सामने यह बात रखी कि अगर संगीतकारों को रॅायल्टी मिलेती तो गायकों भी रॅायल्टी के जरिए उनका हक मिलना चाहिए। इसका विरोध भी लता मंगेशकर को संगीतकारों और म्यूजिक कंपनियों की तरफ से झेलना पड़ा। लता मंगेशकर को ज्वेलरी और खूबसूरत साड़ियों का भी शौक रहा है।

लता मंगेशकर का करोड़ों का महल जैसा आलीशान भवन

लता मंगेशकर का करोड़ों का महल जैसा आलीशान भवन

लेकिन सादगी लता मंगेशकर का सबसे बड़ा गहना रहा।लता मंगेशकर ने कभी भी मुंबई में अपने घर को नहीं छोड़ा। मुंबई के पेडर रोड पर प्रभुकुंज भवन नाम से लता मंगेशकर का घर है। इस घर की कीमत भी आज के हिसाब से करोड़ों में है। यह इतना बड़ा है कि 8 से अधिक परिवार यहां एक साथ रह सकता है।

लता मंगेशकर नेट वर्थ, सालाना कमाई और कार

लता मंगेशकर नेट वर्थ, सालाना कमाई और कार

क्रिकेट और संगीत के साथ लता मंगेशकर के पास कई सारे कारें भी हैं। मुख्य तौर पर उनके पास एक शेवरले, ब्यूक और एक क्रिसलर नाम की गाड़ी है। कार के साथ उनका प्रेम देखकर यश चोपड़ा ने वीर जारा में उनके गाने तेरे लिए हम हैं जिए के रिलीज के बाद उन्हें एक मर्सिडीज कार तोहफे में दी थी। caknowledge की रिपोर्ट के आधार पर साल के 6 करोड़ और महीने में 40 लाख की कमाई उनके पास जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X