रोलिंग स्टोन के सर्वश्रेष्ठ गायकों की लिस्ट में टॉप 100 में शामिल हुईं लता मंगेशकर

स्वर कोकिला गायिका लता मंगेशकर को रोलिंग स्टोन के सर्वश्रेष्ठ गायकों की लिस्ट में 84वां स्थान दिया गया है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के गायक दिवंगत नुसरत फतेह अली खान का नाम भी शामिल किया गया है। सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं इस लिस्ट में दक्षिण कोरियाई गायक ली जी-उन को भी शामिल किया गया है। ली जी-उन को IU के नाम से भी जाना जाता है जो उनका स्टेज नाम है। युवा फैंस के दिलों की धड़कन रहे बीटीएस के सबसे युवा गायक जंगकुक को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। रोलिंग स्टोन एक अमेरिकी मासिक मैगजिन है, जो मुख्य तौर पर म्यूजिक, कल्चर और पॉलिटिक्स पर फोकस्ड रहती है।

रोलिंग स्टोन ने दिग्गज गायिका की तारीफें की :
अमेरिकी बैंक रोलिंग स्टोन ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तारीफें करते हुए अपने संदेश में लिखा है, 'मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर अपनी सुरीली आवाज के साथ भारतीय पॉप संगीत जगत की आधारशिला हैं। उनका प्रभाव बॉलीवुड की फिल्मों के माध्यम से दुनिया भर में फैला हुआ है। लता मंगेशकर बेहतरीन प्लेबैक सिंग थी।' अनुमान है कि लता मंगेशकर ने अपने जीवनकाल के दौरान कई भारतीय भाषाओं में 7000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे।

लिस्ट से बाहर हुई सिंगर सेलीन डियोन :
कनेडियाई सिंगर सेलीन डियोन को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गयी है। इस लिस्ट से बाहर करने की वजह से सेलिन के प्रशंसकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'सेलिन डियोन के बिना आपके पास सबसे महान गायकों की सूची नहीं हो सकती है। वह हमारी पीढ़ी के सबसे महान गायकों में से एक हैं।' एक अन्य यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं चाहता हूं कि रोलिंग स्टोन के शीर्ष 200 सर्वश्रेष्ठ गायकों की लिस्ट को तुरंत हटा दिया जाए। इस लिस्ट में सेलीन डियोन नहीं हैं?'

इस लिस्ट में शामिल दुनिया भर के सिंगर :
जिन सिंगर्स को इस लिस्ट में शामिल किया गया है उनमें एडेल, पॉल मेकार्टनी, डेविड बोवी, लुईस आर्मस्ट्रांग, एरियाना ग्रांडे, लेडी गागा , रिहाना, एमी वाइनहाउस, माइकल जैक्सन, नुसरत फतेह अली खान, बॉब मार्ले, एल्टन जॉन, टेलर स्विफ्ट, ओजी ऑस्बॉर्न, नील यंग शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











