एक राजकुमार के प्यार में दीवानी थीं Lata Mangeshkar, नहीं हो पाया मुकम्मल तो रह गई जीवनभर कुंवारी!

Lata Mangeshkar Cricketer Raj Singh Dungarpur Love Story : लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा की एक जानी-मानी सिंगर रह चुकी है और उनकी आवाज इतनी ज्यादा सुरीली थी कि आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। हाला की साल 2022 में उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। जैसा कि हम सभी को पता है कि लता मंगेशकर ने कभी भी किसी से शादी नहीं की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक वक्त पर किसी से इतना प्यार किया था कि उन्हें की खातिर वह जीवन भर कुंवारी रही।

Lata Mangeshkar Cricketer Raj Singh Dungarpur

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि लता मंगेशकर को संगीत के साथ-साथ क्रिकेट से भी बहुत ज्यादा लगाव था। लेकिन उनके मन में क्रिकेट को लेकर इतनी दिलचस्पी जगाने वाला और कोई नहीं बल्कि राज सिंह डूंगरपुर थे। राज सिंह लता मंगेशकर के प्यार में दीवाने हो चुके थे और उन्होंने अपने परिवार से भी उनसे शादी करने के लिए झगड़ा कर लिया था। तो चलिए आज हम आपको लता मंगेशकर और राज सिंह की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

अगर हम राज सिंह की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म डूंगरपुर के महाराज महारावल लक्ष्मण सिंह जी के घर पर हुआ था। वह एक राजपूताना परिवार से आते थे। वह राजा महारावल लक्ष्मण सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। शुरू से ही उनका क्रिकेट में भी बहुत लगाव था। जिसकी वजह से उन्होंने इसी फील्ड में अपना करियर बनाया। 1955-1971 के बीच राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी भी उन्होंने खेली। क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद में उन्होंने भारतीय टीम को भी मैनेज किया था और साल 1990 में आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष भी बन गए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो लता मंगेशकर और राज सिंह की मुलाकात भी काफी दिलचस्प है। दरअसल लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दोनों की मुलाकात करवाई थी। हृदयनाथ मंगेशकर राज सिंह के बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बताया जाता है कि लता मंगेशकर और राज सिंह को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। बताया जाता है कि लता मंगेशकर के प्यार में राज सिंह सिंगर को अपने इंडिया में होने वाले सभी लाइव क्रिकेट मैच की फ्री टिकट भी दिलवाते थे। दोनों एक दूसरे के साथ में बहुत टाइम स्पेंड करते थे और एक दूसरे का लाइफ पार्टनर भी बनना चाहते थे।

लेकिन जब यह बात राज सिंह के परिवार यानी कि उनके पिता महाराज महारावल लक्ष्मण सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने इस बात का विरोध किया। लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से भी इसका विरोध आया था। राज सिंह एक राजपूत परिवार से आते थे और वही लता मंगेशकर एक मराठी परिवार से आती थी। जिसकी वजह से राज सिंह के माता-पिता उनकी शादी एक राजकुमारी से करवाना चाहते थे तो वही लता मंगेशकर के माता-पिता उनकी शादी एक मराठी लड़के से करवाना चाहते थे। लेकिन ऐसा हो ना सका और दोनों ने जीवन भर एक दूसरे से प्यार किया और कभी शादी न करने का फैसला लिया।

लता मंगेशकर ने राज सिंह को लेकर पब्लिक अली कोई भी बात नहीं की है। कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन राज सिंह ने 2004 में मिड डे के एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी शादी क्यों नहीं हुई। राज सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा कि "यह बहुत ही निजी मैटर है। हम दोनों बहुत अलग बैकग्राउंड से आते हैं और 60 का दशक बहुत ही अलग होता था। हम दोनों ही अपने परिवार से काफी जुड़े हुए थे और यह ऐसा था जो शायद होना लिखा ही नहीं था। इसके बाद में ना तो हमारा रिश्ता आगे बढ़ पाया और ना ही हमारा प्यार कम हुआ। मैं अभी भी उनसे जुड़ा हुआ हूं और लगातार टच में भी हूं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 12 नवंबर 2009 में डूंगरपुर के राजकुमार का 73 साल की उम्र में अल्जाइमर डिजीज की वजह से काफी समय तक लड़ने के बाद में निधन हो गया था। उनकी और लता मंगेशकर की लव स्टोरी आज भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

Read more about: lata mangeshkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X