Satish Kaushik : निधन के बाद रिलीज हुई इनकी आखिरी फिल्म, सतीश कौशिक का नाम भी शामिल

satish kaushik

एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से गुरुवार को निधन हो गया। बॉलीवुड की फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग की वजह से सतीश कौशिक ने अपनी अलग जगह बनायी थी। सतीश कौशिक कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का हिस्सा रहे हैं। इस फिल्म में वह बाबू जगजीवन राम का किरदार निभा रहे थे। इसके अलावा रवीना टंडन के साथ फिल्म 'पटना शुक्ला' का भी वह हिस्सा थे। दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई है। जल्द ही दोनों फिल्में रिलीज होने वाली है। यानी दोनों फिल्में ही सतीश कौशिक की मौत के बाद रिलीज होने वाली है। ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी आखिरी फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है।

राजेश खन्ना :

राजेश खन्ना :

राजेश खन्ना बॉलीवुड के जाने-माने स्टार और दिग्गज कलाकार रहे हैं। राजेश खन्ना ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। राजेश खन्ना के निधन के करीब 2 साल बाद उनकी फिल्म 'रियासत' रिलीज हुई थी।

श्रीदेवी :

श्रीदेवी :

दुबई में श्रीदेवी के निधन की खबर ने देशभर के लोगों को हैरान कर दिया था। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने कैमियो रोल किया था।

दिव्या भारती :

दिव्या भारती :

एक बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से नीचे गिरने की वजह से दिव्या भारती की मौत हो गयी थी। जिस समय दिव्या भारती की मौत हुई उस समय वह बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस थी। मौत के बाद दिव्या भारती की 5 फिल्में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म 'लाडला' में श्रीदेवी ने दिव्या भारती को रिप्लेस किया।

सुशांत सिंह राजपूत :

सुशांत सिंह राजपूत :

सुशांत सिंह राजपूत संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर मृत पाये गये थे। उनका शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनकी मौत के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी आखिर में सुशांत की मौत हो जाती है।

ऋषि कपूर :

ऋषि कपूर :

ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को उनके निधन के बाद रिलीज किया गया। इस फिल्म की शूटिंग ऋषि कपूर पूरी नहीं कर पाए थे। उनकी जगह परेश रावल को कास्ट किया गया लेकिन ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए आधी फिल्म में ऋषि कपूर को ही रखा गया जितनी वह शूटिंग कर पाए थे। यानी इस फिल्म में एक किरदार को दो अलग-अलग लोगों ने निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X