Lara Dutta B'day Special: सलमान ने इस हीरोइन के लिए छोड़ दी कैटरीना, अफेयर बना मुसीबत
बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक लारा दत्ता आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। एक वक्त पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकीं लारा ने अक्षय कुमार, संजय दत्त और सलमान खान जैसे स्टार्स के साथ काम किया था। लारा को अपनी पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। मिस यूनिवर्स रह चुकीं लारा ने फिल्मों में कदम रखते ही कामयाबी हासिल करनी शुरू कर दी थी। इसके बावजूद फिल्मों में वे कुछ खास नहीं कर सकीं।
[जेल से आते ही सलमान की 200 करोड़ी फिल्म फाइनल, अब होगा बड़ा Dhamaka, तारीख लिख लीजिए]
लारा दत्ता और सलमान खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों साथ में फिल्म पार्टनर में रोमांस करते नजर आए थे। हैरानी की बात ये भी है कि इस फिल्म में कैटरीना भी थीं लेकिन कैटरीना को छोड़ सलमान ने इस फिल्म में लारा के साथ जोड़ी जमाई और जबरदस्त हिट रही। इसके अलावा वे अक्षय कुमार की फिल्म अंजाम और संजय दत्त की फिल्म ब्लू में भी नजर आई थीं।

लारा ने जितनी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों बंटोर हैं, उससे ज्यादा वे अपने अफेयर्स को लेकर भी चर्चा में रही हैं। बता दें कि लारा लगभग 9 साल के लिवइन रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त खबरों में रहीं। वहीं इसी अफेयर के चलते लारा के करियर पर काफी असर भी पड़ा था। इसके बाद लारा का दिल शादीशुदा टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से जुड़ा। वहीं भूपति का तलाक होते ही लारा ने बिना वक्त गंवाए उनसे शादी कर ली। आगे जानें लारा के बारे में दिलचस्प बातें और जानें उनके 9 साल के अफेयर की पूरी कहानी-


Click it and Unblock the Notifications