बॉलीवुड की सबसे बदमाश सास कभी थी बेहद ग्लैमरस, एक थप्पड़ ने उजाड़ दिया करियर.. मंदिर के बाहर हुई थी पैदा

Lalita Pawar

रामायण में मंथरा का किरदार हो या फिर बॉलीवुड की नखरीली सास का किरदार निभा कर ललिता पवार काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। लेकिन आपको बता दें कि उनके निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एक वक्त हुआ करता था जब वह बॉलीवुड की हॉट हसीना हुआ करती थी। उनके ग्लैमरस अंदाज को बड़े पर्दे पर भी देखा जा चुका है।

मंदिर के बाहर हुआ जन्म

दरअसल, ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 में महाराष्ट्र के नासिक में हुआ। बता दे कि उनके जन्म का एक किस्सा भी है। दरअसल उनकी मां प्रेग्नेंट थी और अंबा देवी के मंदिर पहुंची। लेकिन अचानक से उनका दर्द होने लगा और मंदिर के बाहर ललिता का जन्म हो गया था। इसके बाद में ललिता का नाम अंबिका रखा गया।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया काम

बता दें कि 40 के दशक में ललित ने बतौर एक्ट्रेस के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने सात दशक तक इंडस्ट्री में जमकर काम किया। बता दे की ललिता अपने पिता के साथ में एक फिल्म देखने के लिए पहुंची और वहां पर डायरेक्ट नाना साहब ने उनको देखा। इसके बाद बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में उनका फिल्म में काम करने के लिए कहा। पहले तो इसके लिए उनके घर वालों ने मना कर दिया और बाद में तैयार हो गए। ललिता कई सारी साइलेंट फिल्मों में काम कर चुकी है।

एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी

एक बार ललित को भगवान दादा के साथ में फिल्म जंग ए आजादी में थप्पड़ सीन करना पड़ा। लेकिन फिर ललित को इतनी जोर से थप्पड़ पड़ गया था कि वह नीचे गिर गई। उनके कान से खून आने लगा और बाद में उनका इलाज करवाया गया। डॉक्टर ने उनको गलत दवाई दे दी और इसी के चलते उनके शरीर के दाहिनी हिस्से में लकवा मार गया। जिसके चलते उनकी दाहिनी आंख भी काफी ज्यादा सिकुड़ गई। ललिता का चेहरा पूरा खराब हो गया बाद में फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। ललित ने हादसे के बाद में कई सारी फिल्मों में भी काम किया।

ललिता का निजी जीवन

अगर हम ललिता के निजी जीवन की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें इसमें भी काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़े। पहले तो उन्होंने गणपत राव के साथ में शादी रचाई। हालांकि यह रिश्ता कुछ ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया। इसके बाद में उन्होंने निर्माता और निर्देशक राज प्रकाश गुप्ता के साथ में शादी रचाई। लेकिन इसके बावजूद वह अपने आखिरी दिनों में अकेले रह गई थी। उनके पति अस्पताल में भर्ती थे और वही उनका बेटा भी मुंबई में था। 3 दिन के बाद में खबर लगी की एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: lalita pawar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X