पति के साथ मारपीट करती थीं 80 के दशक की ये हसीना! इस वजह से बर्बाद हो गया था करियर

Ranjeeta Husband Accused Her

कई बार देखने को मिलता है कि बॉलीवुड सितारे अपने निजी जीवन को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में आ जाते हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि पर्दे पर खूब शोहरत मिलने के बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई सारी हिट फिल्में दी. लेकिन अब वह गुमनामी की जिंदगी जी रही है.

70 से 80 के दशक में इंडस्ट्री पर किया राज

दरअसल हम बात कर रहे हैं 'लैला मजनू' फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस रंजीता की. इस फिल्म में उनकी खूबसूरती के हर तरफ चर्चे हुए थे. यहां तक की एक्ट्रेस ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी. बता दें कि रंजीता ने 70 से 80 के दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है. उन्होंने अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के बाद में साल 1990 में राज मंसद के साथ में शादी रचा ली थी. बता दें कि वह एक मशहूर बिजनेसमैन थे और शादी के बाद इस कपल ने एक बेटी को जन्म दिया. एक्ट्रेस भी अपनी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा खुश रहने लग गई थी.

रंजीता के पति ने मारपीट के लगाए थे पत्नी पर आरोप

लेकिन आपको बता दें कि कहा जाता है कि रंजीता को शादी के बाद में जो भी फिल्में ऑफर हो रही थी उनमें बोल्ड सीन थे. जिस वजह से इन फिल्मों के लिए एक्ट्रेस ने मना कर दिया और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया. इसी कारण से धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से पूरी तरीके से गायब हो गई. रंजीता के बारे में कई बार सुनने को मिलता है कि वह काफी गर्म स्वभाव की है. लेकिन यह बात साबित तब हुई जब उनके पति राज ने उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवा दी थी.

पति को बालकनी से धक्का देने की कर दी थी कोशिश

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि रंजीता ने अपने पति से इतनी ज्यादा लड़ाई कर दी थी कि कई बार उन्हें बालकनी से धक्का देने की भी कोशिश कर डाली थी. इसी के साथ साथ एक्ट्रेस ने खुद भी कई बार सुसाइड करने की भी कोशिश की हुई है. लेकिन जब यह मामला पुलिस में पहुंचा तो एक्ट्रेस ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और उन्हें समझ भी आ गया था. जिसके बाद में उनके रिश्ते पति के साथ में सुधर गए और अब वह अपने पति और बेटे के साथ में अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी है.

More from Filmibeat

Read more about: ranjeeta raj mansad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X