..................... 36 साल बड़े एक्टर के साथ दिए बोल्ड सीन, पिता ने हत्या करके दफन किया शव, दर्दनाक है एक्ट्रेस की कहानी! Laila Khan's story is painful, Bold scene with 36 year old Rajesh Khanna, father murdered her - Hindi Filmibeat

36 साल बड़े एक्टर के साथ दिए बोल्ड सीन, पिता ने हत्या करके दफन किया शव, दर्दनाक है एक्ट्रेस की कहानी!

laila khan rajesh khanna

लैला खान.. एक ऐसा नाम जो कि साल 2008 के करीब बॉलीवुड में सुनाई दिया था। इस दौरान पाकिस्तान अदाकारा की जोड़ी काका यानि राजेश खन्ना के साथ बनी तो सभी हैरान रह गए।

कारण ये था कि इस वक्त राजेश खन्ना का उम्र 66 साल थी तो वहीं लैला खान महज 30 साल की थीं। 36 साल छोटी इस हसीना के साथ ना सिर्फ काका ने काम किया था बल्कि इंटिमेट सीन्स दिए थे। इन सीन्स की वजह से लैला खान और राजेश खन्ना को काफी क्रिटिसाइज किया गया।

फिल्म का नाम था वफा : अ डेडली लव स्टोरी' जिसमें वो बोल्ड सीन देकर चर्चा में आ गईं थीं। लेकिन किसको पता था कि इस फिल्म के महज एक साल बाद इस हसीना की दर्दनाक हत्या कर दी जाएगी और राजेश खन्ना भी इस दुनिया से चले जाएंगे।

दर्दनाक थी हत्या

कहते हैं कि लैला खान और उनके पूरे परिवार की काफी दर्दनाक हत्या की गई थी। कुछ सालों के बाद सभी के कंकाल उनके फॉर्म हाउस बरामद हुए थे। कहा जाता है कि लैला खान के सौतेले पिता ने ही पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा था। शक के बिना पर पुलिस ने लैला खान के सौतेले पिता परवेज को गिरफ्तार कर लिया था और पूछताछ में पता चला था कि उसने सभी की हत्या करके लाशें फार्म हाउस में दफन कर दी हैं। पुलिस ने खुदाई की तो सभी के होश उड़ गए क्योंकि वहां पर करीब 6 नरकंकाल मिले थे। पुलिस परवेज ने कहा था कि लैला की मां उसका अपमान करती थी इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

पाकिस्तान की थीं लैला

राजेश खन्ना के साथ फिल्म करके मशहूर हुईं लैला खान पाकिस्तानी मूल की थीँ। उनका असली नाम रेशमा पटेल था। उनके परिवार में मां शेलिना, बड़ी बहन हशमीना, जुड़वां भाई बहन इमरान और जारा और चचेरी बहन रेशमा थी। इस वक्त लैला खान महज कहानियों में याद की जाती हैं। लोगों का कहना है कि ये काफी दर्दनाक मौत थी।

Read more about: laila khan rajesh khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X