..................... Lady Superstar Sridevi did 16 films with superstar Jeetendra in 5 years Sridevi jitendra films - Hindi Filmibeat

अनिल कपूर नहीं बल्कि इस सुपरस्टार संग थी श्रीदेवी की जोड़ी हिट, 5 साल में कर डाली थी 16 फ़िल्में

Sridevi

श्रीदेवी को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार माना जाता था. बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन ज्यादातर श्रीदेवी का नाम जब भी लिया जाता है तो सबसे पहले अनिल कपूर की उनके साथ में फिल्में जहन में उतर जाती हैं. ऐसा इसीलिए क्योंकि श्रीदेवी और अनिल कपूर ने साथ में कई सारी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में इंडस्ट्री को दी है. लेकिन आज हम आपको एक और ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिनके साथ में श्रीदेवी ने काफी सारी हिट फिल्में दी और उनकी जोड़ी दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद की गई.

अनिल कपूर के अलावा इस सुपरस्टार संग बनी श्रीदेवी की जोड़ी

दरअसल हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के जंपिंग जैक कहे जाने वाले जितेंद्र हैं. 80 के दशक के दौरान इस जोड़ी को फिल्म की सफलता के लिए एक गारंटी मान लिया जाता था. हर एक फिल्म मेकर चाहता था कि श्रीदेवी और जितेंद्र की जोड़ी को फिल्म में दिखाया जाए. यहां तक कि आपको बता दें कि दोनों ने 1983 से लेकर 1988 तक तकरीबन 16 फिल्मों में साथ में काम किया. जिनमें से सिर्फ तीन फिल्में ही फ्लॉप हो पाई थी.

जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी हुई हिट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला की कास्टिंग हो रही थी और इस दौरान जितेंद्र फिल्म में रेखा के साथ में काम करना चाह रहे थे. लेकिन समय की दिक्कत की वजह से एक्ट्रेस ने मजाक ही मजाक में श्रीदेवी का नाम ले दिया. इसके बाद में जंपिंग जैक यानी कि जितेंद्र ने मजाक में ही इस बात को मान लिया और फिल्म में श्रीदेवी को ले लिया गया.

5 साल में दी 16 फ़िल्में

जब फिल्म हिम्मतवाला को जबरदस्त सफलता मिली तो दोनों की जोड़ी हिट हो गई. दोनों ने 5 साल के अंतराल में 16 फिल्मों में काम किया. हालांकि उनमें से तीन फिल्में ऐसी थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. उनकी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा असम की जाने वाली फिल्में 1985 में आई सरफरोश और 1986 में आई आग और शोला जैसी फिल्में थी.

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया करियर

लेकिन अगर हम श्रीदेवी की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उनका निधन हो चुका है और अब वह हमारे बीच नहीं रही. लेकिन इसके बावजूद भी उनकी यादें आज भी हमारे बीच मौजूद है. एक्ट्रेस ने काफी कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इंडस्ट्री में डेब्यू किया और लगभग हर लीजेंड एक्टर के साथ में उन्होंने सुपरहिट फिल्में दी हैं.

Read more about: sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X