पिता ने बंद किया बिज़नेस, मां ने भी छोड़ी सरकारी नौकरी, बेटी को एक्ट्रेस बनाने के लिए पेरेंट्स ने दिया बलिदान

Nitanshi Goel Career: किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज काफी ज्यादा फेमस हुई। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि इस फिल्म में फूल कुमारी का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया। नितांशी गोयल बेहद ही खूबसूरत है और इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग तो उससे भी ज्यादा लाजवाब है।
बेहद छोटी सी उम्र में नितांशी गोयल ने इतनी बेहतरीन फिल्म देकर इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को लेकर खुलासा किया था कि इस फिल्म को करने के बाद में उनकी जिंदगी पूरी तरीके से बदल गई थी। जब वह इस फिल्म का प्रमोशन कर रही थी तो 11वीं क्लास में थी और उनके एग्जाम चल रहे थे। इसके चलते वह एग्जाम भी नहीं दे पाई।
हालांकि आपको बता दें कि नितांशी गोयल ने बाद में अपने एग्जाम दिए थे और अभी के वक्त में वह 12वीं क्लास में है। वह कॉमर्स स्ट्रीम से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर रही है। हालांकि वह अभिनेत्री ही बनना चाहती हैं। Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि उनके एक्ट्रेस बनने के सपने में उनके माता-पिता ने अपने करियर का बलिदान दे दिया।
नितांशी गोयल ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनके माता-पिता ने अपनी जब तक को छोड़ दी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि "आपके माता-पिता से ज्यादा आपको कभी भी कोई प्यार नहीं कर सकता है। मेरी जिंदगी को संवारने के लिए मेरे माता-पिता ने बहुत बलिदान दिए और मैं एक्टिंग करना चाहती थी। टीवी पर आना चाहती थी।"
नितांशी गोयल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने सिर्फ इतना ही सोचा था और मेरे पिता ने नोएडा में अपना बिजनेस तक को छोड़ दिया। अभी के वक्त में वह यहां पर मेरे साथ में रहकर जॉब कर रहे हैं। मेरे सपनों के लिए मेरी मां ने भी सरकारी नौकरी छोड़ दी और वह भी अब यहीं पर मेरे साथ में रहती हैं।"
अभिनेत्री ने आगे बताया कि "मेरे माता-पिता ने सिर्फ ऐसा इसीलिए किया क्योंकि मैं एक्टर बनना चाहती थी और यही माता-पिता का सच्चा प्यार होता है।" जब नितांशी से सवाल किया गया कि क्या उनको फिल्म के बाद बॉयज का अटेंशन मिल रहा है?
तब एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि "मेरी मां मुझे शिकायत करती रहती है कि मैं तुम्हारी ईमेल्स पढ़ती हूं क्योंकि तुम तो खुद पढ़ती नहीं हो। ईमेल पर तुम्हारे लिए बहुत सारे लव लेटर आ रहे हैं। काफी सारी मम्मियां तो वीडियो शेयर करते हुए यह भी कहती है कि उनका फूल कुमारी जैसी बहू चाहिए। मैं इसको इंजॉय कर रही हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











