#FunnyReview: क्या कूल हैं हम 3, सलमान से सनी लियोन बना देती है 'भूख'!
[फीचर] क्या कूल हैं हम 3 एक अजीब फिल्म थी, हमारा यकीन मानिए क्योंकि हमने देखी है। ऐसा नहीं है कि फिल्म में कुछ अश्लील था, फूहड़ था, डबल मीनिंग था...कुछ समझे? अरे यही तो प्रॉब्लम थी कि बॉलीवुड की पहली पॉर्न कॉमेडी कही जा रही इस फिल्म में कुछ भी नहीं था।
थियेटर की ऑडियंस बेचारे 18 - 25 साल की उम्र के लड़के बड़ी उम्मीदों के साथ गए कि फिल्म देखने के बाद उनकी नॉन वेज जोक्स की लाइब्रेरी बढ़ जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टे इस फिल्म में इतने संस्कार और परंपरा, प्रतिष्ठा है कि पूछिए ही मत।
इतना ही नहीं फिल्म में बराबर मॉरल वैल्यू यानि कि नैतिक मूल्यों की बात की गई है कि फिल्म आप सपरिवार देख सकते हैं। कुछ सीन तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपको लगेगा कि आप किसी एडल्ट फिल्म से निकलकर प्रेम रतन धन पायो का कोई शो देख रहे हैं।
जानिए फिल्म के ऐसे 10 सीन जिन्हें देखकर आपको समझ नहीं आएगा कि हंसी कि रोएं -


Click it and Unblock the Notifications














