..................... Kushboo Sundar said we had to change clothes in the dark bathroom BTS and turmeric makeup - Hindi Filmibeat

खुशबू सुंदर ने खोले शूटिंग सेट के पीछे के सारे राज, कहा अंधेरा में बदलने पड़ते थे कपड़े तो...

kushboo Sundar

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री खुशबू सुंदर हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं और आपको बता दें कि वह एक अभिनेत्री के साथ साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी बन चुकी है. लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई सारे खुलासे किए जिसको लेकर वह काफी ज्यादा लाइमलाइट में भी आ गई थी. दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने 'वी द वुमन' में इस बात का खुलासा किया कि कैसे उनके पिता ने 15 साल की उम्र में उनका यौन उत्पीड़न किया था.

खुशबू सुंदर ने सेट के पीछे की खोली सच्चाई

खुशबू सुंदर के कैरियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 1980 में 'द बर्निंग ट्रेन' से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था. इतना ही नहीं उन्होंने कई सारी और भी फिल्मों में काम किया है जो कि बेहद ही हिट रही है. लेकिन सिनेमा एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान खुशबू ने खुलासा किया कि 1980 की फिल्मों और आज की फिल्मों में काफी ज्यादा बदलाव आ चुका है.

कलर करेक्शन के लिए करना पड़ता था हल्दी का इस्तेमाल

खुशबू सुंदर ने इसी के साथ बताया कि एक समय ऐसा हुआ करता था जब हमें एक अंधेरे वाले कमरे में मोमबत्तियां के साथ में मेकअप करना होता था और बाथरूम में कपड़े बदलने पड़ते थे. इतना ही नहीं जब हमारे पास अगर मेकअप नहीं होता था तो हमें अपने कलर को करेक्शन करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना पड़ता था. लेकिन एक्ट्रेस बताती हैं कि हल्दी का इस्तेमाल तब ज्यादा कारगर होता था जब हमें मंदिर के लिए शूट करना पड़ता था.

एक्ट्रेस फिल्म में 10 मिनट की भूमिका निभाने के लिए भी रहती है तैयार

खुशबू सुंदर में इसी इंटरव्यू में आगे बताया कि वह तेलुगू फिल्मों में और भी काम करना चाहती हैं और इतना ही नहीं एक्ट्रेस बोलती है कि अगर मुझे 10 मिनट की भूमिका निभाने के लिए भी मिलती है तो इस बात से मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है मैं जरूर काम करूंगी. वही आपको बता दें कि 2022 में एक्ट्रेस ले फिल्म Aadavallu Meeku Johaarlu Vakula से एक बार फिर कम बैक कर लिया है. इस फ़िल्म में एक्ट्रेस को रश्मिका मंदाना के किरदार में देखा गया. जल्दी खुशबू सुंदर को जगपति बाबू के साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा.

Read more about: kushboo sundar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X